OpsBreaking

NCR Weather देश मे गर्मी ने सारी हदे कर दी पार, हरियाणा का रोहतक शहर बना सबसे गर्म  दिल्ली से भी ज्यादा गर्मी 

 

NCR Weather :  राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस से 49.1 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. हालांकि, शाम को हुई बारिश से गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली। लेकिन बारिश के बाद भीषण गर्मी ने एक बार फिर सभी की परेशानी बढ़ा दी. मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है.

बुधवार के लिए मौसम का पूर्वानुमान
बुधवार को राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस से 49.1 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. इस बीच मुंगेशपुर में अन्य स्टेशनों की तुलना में अधिकतम तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हालांकि, बाद में ये आंकड़े गलत निकले। मौसम विभाग ने कहा कि सेंसर की गड़बड़ी के कारण मुंगेशपुर में अधिकतम तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

AROUND THE WEB

News Hub