OpsBreaking

Sirsa news: आचार संहिता का उल्लंघन करने पर दिग्विजय चौटाला को नोटिस मिला।

आचार संहिता का उल्लंघन करने पर दिग्विजय चौटाला को नोटिस मिला।
 
 दिग्विजय चौटाला

sirsa news:आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने की शिकायत पर जननायक जनता पार्टी के महासचिव दिग्विजय चौटाला को जिला प्रशासन ने वीरवार को नोटिस जारी किया। हालांकि नोटिस का जवाब देते हुए जजपा की ओर से कहा गया कि यह कार्यक्रम आयात संस्था का था और दिग्विजय चौटाला बतौर मुख्यातिथि गए थे।

उनका व उनकी पार्टी का इस कार्यक्रम से निजी तौर पर कोई संबंध नहीं था। यह लाइब्रेरी संस्था ने ही शुरू की है। डबवाली विधानसभा क्षेत्र से जजपा की ओर से दिग्विजय चौटाला चुनावी मैदान में हैं।

आयात > संस्था की ओर से डबवाली के एक गांव में लाइब्रेरी शुरू की गई थी। इस लाइब्रेरी में बतौर मुख्यातिथि दिग्विजय चौटाला को बुलाया गया था। दो दिन पहले कांग्रेस के नेताओं ने चुनाव आचार संहिता का हवाला देते हुए इस मामले में शिकायत दी थी। इस मामले में जिला प्रशासन की ओर से दिग्विजय चौटाला को नोटिस जारी किया गया था।