कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के शैक्षणिक भ्रमण पर गई तारूआना की छात्राएं
गांव तारूआना के राजकीय महाविद्यालय की छात्राओं ने 2 दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण से लौटी और मंगलवार को छात्राओं ने अपने अनुभव सांझा किए।
छात्राओं ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र में धरोहर देखकर उन्हें हरियाणा संस्कृति की जानकारी मिली। संग्रहालय पहली जंग ए आजादी 1857 में जाने से झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, शहीद भगतसिंह, बाल गंगाधर तिलक जैसे भारतवर्ष के सच्चे सपूतों की जीवन के बारे में सोचने की प्रेरणा मिली। देश प्रेम ही सच्चा प्रेम है
इस भावना का संचार हुआ। हम जरूरत पड़ने पर अपने देश की सेवा में हमेशा तत्पर रहेंगे। उच्च शिक्षा के लिए विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र में दाखिला लेने के बारे में जाना और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का पुस्तकालय, पैनोरम संग्रहालय, कृष्ण संग्रहालय, बिड़ला मंदिर, जयराम विद्यापीठ, ब्रह्मसरोवर, गीता ज्ञान, तिरुपति बालाजी मंदिर, ज्योतिसर धाम आदि स्थानों का भ्रमण किया। स्वयं सेविका ने बताया कि कुरुक्षेत्र में भगवान कृष्ण ने भगवत् गीता का उपदेश दिया था जो कि सारी दुनिया का मार्गदर्शन कर रही है।