OpsBreaking

जेईई मेन: एआई से स्क्रूटनी, फर्जी आवेदन किए तो पकड़े जाएंगे

जेईई मेन: एआई से स्क्रूटनी, फर्जी आवेदन किए तो पकड़े जाएंगे
 

जेईई मेन के आवेदन की स्क्रूटिनी शुरू हो गई है। एनटीए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से स्क्रूटिनी कर रही है। अगर गलत गतिविधियां या ड्यूअल फोटो पाए गए, तो आवेदन रद्द कर दिया जाएगा। एनटीए के अधिकारियों ने बताया कि आवेदन की स्क्रूटिनी एई तकनीक से होने से फर्जी और गलत तरीके से आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स पकड़ में आ जाएंगे।

उधर, इस बार सभी प्रश्नों को हल करना होगा। जेईई मेन में न्यूमेरिकल वैल्यू प्रश्नों पर भी अब निगेटिव मार्किंग होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा। जेईई मेन के दोनों पेपरों के सेक्शन बी में ऑप्शनल प्रश्न नहीं रहेंगे। अभ्यर्थियों को सभी 10 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। जेईई मेन में 75 प्रश्न पूछे जाते हैं। बी आर्क की परीक्षा में 82 प्रश्न और बी प्लान में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। जेईई मेन 2025 की तैयारी के लिए छात्रों को एनसीईआरटी, संदर्भ पुस्तकों और प्रश्न पत्रों का अध्ययन करने को कहा गया है। परीक्षा में भौतिकी, गणित और रसायन के सवाल 11वीं और 12वीं की एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों में शामिल विषयों से पूछे जाएंगे।

AROUND THE WEB

News Hub