OpsBreaking

महिला उत्थान में सावित्री बाई फुले का विशेष योगदान : अजीत आर्य

महिला उत्थान में सावित्री बाई फुले का विशेष योगदान : अजीत आर्य
 
Savitribai Phules contribution

ढाठरथ गांव स्थित एन.एस. कॉन्वेंट स्कूल में महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले के जन्मदिवस पर सुलेख कार्यशाला कैंप का आयोजन किया गया। कैंप के आयोजन का मुख्य उद्देश्य कक्षा दसवीं व बाहरवीं के विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए लिखाई में सुधार करना है। कैंप में लिखाई के एक्सप्रर्ट ओपी सिवाच द्वारा विद्यार्थियों को लिखाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर में विद्यालय के डायरेक्टर अजीत आर्य ने विशेष तौर पर शिरकत की।


अजीत आर्य ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले का शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान रहा है। उन्होंने सामाजिक सुधार आंदोलन में विशेष योगदान दिया। उन्होंने अपने जीवन को एक मिशन के तहत जिया, जिसका उद्देश्य विधवा विवाह करवाना, छूआछूत को दूर करना, महिलों को शिक्षित करना था। उन्होंने कहा कि सुंदर लिखाई का पढ़ाई में विशेष महत्व है। इसलिए विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ लिखाई पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। इस अवसर पर विशेष तौर पर नोएडा से रामफल, रीना व सरिता भी मौजूद रहे।