चाणक्य नीति के अनुसार यह चार बातें किसी के सामने उजागर नहीं करनी चाहिए, नहीं तो उठानी पड़ सकती है परेशानी।

आचार्य चाणक्य को अपनी नीति और अपने ज्ञान के कारण बहुत लोकप्रियता मिले थी उनकी नीति लोगों के बीच इसलिए प्रसिद्ध है क्योंकि उनके निति में लोगों को ऐसे कई सवालों का जवाब मिल जाता है जिसे खोजने व्यक्ति का पूरा जीवन चला जाता है ऐसे कई लोग है जो चाणक्य की नीतियों को अपने जीवन का आदर्श मानते और नीतियों के अनुसार अपने जीवन को चलाते हैं इसलिए मैं आपको यह बताया जा रहा है कि आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को किन-किन लोगों के सामने बातें उजागर नहीं करनी चाहिए ऐसा करने से वह किसी परेशानी में फस सकता है।
क्रोध जल्दी आना।
आचार्य चाणक्य के अनुसार किसी व्यक्ति को लोगों के सामने यह नहीं कहना चाहिए कि उसे क्रोध अधिक आता है क्योंकि आपका यह स्वभाव जान लेने के बाद लोग ज्यादा फायदा उठाते हैं और हमेशा यह कोशिश करते रहते हैं आपके क्रोध से आपको ज्यादा से ज्यादा नुकसान हो सके।
अपमान हुआ हो कहीं।
अगर आपका कहीं भी अपमान हुआ है तो इसे आपको कभी भी किसी के सामने शेयर नहीं करना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से लोग झुठी संवेदना दिखाते हैं और पीछे से उनका मजाक उड़ाते हैं।
घर की बातें।
चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को कभी भी अपने घर की बातें दूसरों के सामने नहीं बतानी चाहिए क्योंकि ऐसा करने से उनके घर के मुद्दों में बहाली हस्तक्षेप होता है और मामला सुलझने की वजह अधिक उलझ जाता है।
आर्थिक स्थिति।
चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को इस बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि किसी भी व्यक्ति को यह पता ना चले कि उनके पास पैसे की कमी है क्योंकि लोग इन बातों को जान लेने के बाद आपकी सहायता कम करेंगे और आपका मजाक अधिक उड़ाएंगे।