हरियाणा मैं बारिश का येलो अलर्ट: जींद में अब तक 100 मिमी बारिश, सिरसा , अंबाला के तापमान में 15 डिग्री तक आई गिरावट।

haryana news:हरियाणा में फिर एक बार मानसून सक्रिय हो चुकी है 24 घंटे में हरियाणा के अंदर भारी बारिश देखने को मिली है। बरसात से लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली है हिसार हांसी सिरसा में जहां पर पर 41 से 45 डिग्री के करीब था पारा वहां पर आज 13 से 15 डिग्री गिरावट दिखाई दी है।
आज जींद में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और हिसार में अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री तथा सिरसा में तापमान 27 पॉइंट 9 डिग्री देखने को मिला है पूरे प्रदेश में 24 घंटे में ओसतन 60 से 70 मि मी के लगभग बारिश हो चुकी है।
भारत के मौसम विभाग के अनुसार बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है मौसम विभाग के अनुसार अगस्त महीने में भी अच्छी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है मानसूनी हवाएं जोर पकड़ रही है जिसके कारण अगस्त में हरियाणा में आदि राजस्थान में भारी मध्यम बारिश हो सकती है।
हरियाणा के अधिकतर जिलों में बारिश होगी 5 से 8 अगस्त के बीच मानसून फिर जोर पकड़ने वाली है मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून की ट्रिप लाइन नारनौल और हिसार से होकर गुजरती है लेकिन इस बार ऐसा नहीं है इस कारण हिसार के आसपास कम बारिश हो सकती है।
हरियाणा में कहां पर कितनी हुई है बरसात
अंबाला में 140 mm
चरखी दादरी में 132 mm
गुरुग्राम में 115 mm
महेंद्रगढ़ में 95mm
पानीपत में 94mm
झज्जर में 80mm