धुंध से 5 मीटर की रही दृश्यता. सिरसा से चंडीगढ़ जाने वाली दो बसें कैथल से लौटीं
सर्द मौसम में कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित है। शुक्रवार को दूसरे दिन अलसुबह गहरी धुंध छाई। शीत हवाओं से न केवल ठिठुरन बढ़ी है बल्कि शुक्रवार सुबह दृश्यता (बिजिविलिटी) 10 मीटर तक ही सिमटी रही। सड़कों पर रफ्तार थमने से वाहन रेंगते हुए नजर आए।
सिरसा से अलसुबह 2.20 और 420 बजे चंडीगढ़ जाने वाली बसें बीच रास्ते कैथल से वापस लौट आईं। अन्य बसें और ट्रेनें सवा घंटा तक देरी से गंतव्य तक पहुंची। इसके अलावा गोरखधाम एक्सप्रेस सुबह 3 घंटे लेट सिरसा पहुंची। जिसका निर्धारित समय 11 बजे है, जबकि ट्रेन दोपहर 3 बजे स्टेशन पर पहुंची। जिससे यात्रियों को खासा दिक्कतें पेश आईं। रात्रि तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार उत्तर पूर्वी हवाएं चलने से आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है। परंतु 5 जनवरी रात्रि को कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है।