डबवाली से चंडीगढ़ के लिए रोडवेज शुरू पंजाब के यात्रियों को भी सुविधा मिली, जाने डबवाली से चंडीगढ़ बस का टाइम टेबल
शहर से चंडीगढ़ जाने आने वाली हरियाणा रोडवेज की बस सेवा शुक्रवार से सुबह को शुरू की गई। जो रोजाना चंडीगढ़ जाएगी और रात को वापस डबवाली पहुंचेगी।
बस स्टैंड पर सुबह 6 बजकर 5 मिनट पर हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन देव कुमार शर्मा व भाजपा नेता बलदेव सिंह मांगेआना ने हरियाणा रोडवेज बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डबवाली बस स्टैंड से यह बस रोजाना 6 बजकर 5 मिनट पर रवाना होगी व पंजाब के बठिंडा, बरनाला, संगरूर व पटियाला होते हुए सवा 12 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी व 12 बजकर 58 मिनट पर चंडीगढ़ से वापस चलकर रात्रि साढ़े 7 बजे डबवाली लौटेगी। उल्लेखनीय है कि 4 साल से चौटाला से चंडीगढ़ चलने वाली रोडवेज बस बंद पड़ी है। इस मौके पर सुरजीत सिंह बरजोत, सुनील जिंदल, सतीश गर्ग, सुरेंद्र शर्मा, अश्विनी बांसल, विकास कालूआना, भारत नाहर,शिव सचदेवा, कालू राम, संदीप सिंगला, महेंद्र बांसल, राजीव वढ़ेरा, दारा बराड़, वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ प्रधान सुरेंद्र मित्तल, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के प्रधान सुखवंत चीमा, डॉ भीम राव अंबेड़कर सभा सदस्य और यूथ ट्रस्ट पदाधिकारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।