OpsBreaking

राजस्थान सरकार ने दिवाली से पहले 8 लाख कर्मचारियों का डीए बढ़ाया,मंत्रालयिक कर्मचारियों की ग्रेड-पे बढ़ाई

राजस्थान सरकार ने दिवाली से पहले 8 लाख कर्मचारियों का डीए बढ़ाया,मंत्रालयिक कर्मचारियों की ग्रेड-पे बढ़ाई
 
राजस्थान सरकार ने दिवाली से पहले 8 लाख कर्मचारियों का डीए बढ़ाया
rajasthan government hikes da :

दिवाली से पहले राज्य कर्मचारियों को एक और तोहफा सरकार ने दिया है। 8 लाख से अधिक कर्मचारियों को 3% महंगाई भत्ता बढ़ाने के आदेश जारी किए हैं। केंद्र ने एक सप्ताह पहले केंद्रीय कर्मचारियों का इतना ही डीए बढ़ाया था। वित्त विभाग के आदेशानुसार जुलाई से अक्टूबर तक चार माह के डीए राशि पीएफ खाते में जमा कराई जाएगी। उसके बाद के बढ़े डीए को कर्मचारियों के वेतन में मर्ज कर दिया जाएगा। यानी नवंबर माह के बढ़े डीए का आर्थिक लाभ एक दिसंबर को मिलने वाले वेतन के साथ जोड़कर दिया जाएगा।

ऐसे समझें |

यदि किसी कर्मचारी का मूल वेतन 20,000 रुपए है। उसको वर्तमान में 50% डीए पर 30,000 रुपए मिल रहे हैं। अब यह 3% बढ़कर 30,600 रुपए हो जाएगा। यानी उसे प्रतिमाह वेतन में 600 रुपए का फायदा होगा। मौजूदा समय में न्यूनतम मूल वेतन से अधिकतम मूल वेतन के आधार पर कर्मचारियों को 531 रुपए से लेकर 4,464 रुपए प्रतिमाह तक का लाभ होगा।


मंत्रालयिक कर्मचारियों की ग्रेड-पे बढ़ाई

वित्त विभाग ने आदेश जारी कर मंत्रालयिक संवर्ग के संस्थापन अधिकारी लेवल-16 पर ग्रेड पे 6000 रुपए को बढ़ाकर अब 6600 रुपए कर दी है। राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष राजेश पारीक ने बताया कि लंबे समय से इसकी मांग हो रही थी।

एचआरए नहीं बढ़ाया : कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष राजेंद्र राणा व महासचिव विपिन प्रकाश शर्मा का कहना है कि सरकार ने डीए तो बढ़ा दिया, लेकिन एचआरए नहीं बढ़ाया, जबकि डीए में बढ़ोतरी के बाद एचआरए भी बढ़ता है।