OpsBreaking

हरियाणा के इन इलाकों मे तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट! IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

 
Haryana Weather:

Haryana Weather: बुधवार रात से मौसम बदल जाएगा। 26 जून की रात से तीन दिनों तक बदलाव के साथ प्री-मानसून बारिश की संभावना है। इसके साथ ही मानसून हरियाणा में प्रवेश कर सकता है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने तीन दिनों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की उम्मीद की जा सकती है।

आज से मौसम बदल सकता है
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक जून की रात से मौसम बदल जाएगा इसके बाद प्री मॉनसून बारिश शुरू हो सकती है. वैज्ञानिकों के मुताबिक जून को सिरसा, फतेहाबाद, जींद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी को छोड़कर राज्य के बाकी हिस्सों में आंधी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है.

फिर 28 जून को राज्य में आंधी के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

तापमान में गिरावट की उम्मीद है
इससे मौसम बदलने पर तापमान में गिरावट हो सकती है। मंगलवार को हिसार में ज्यादा धूप तो नहीं थी लेकिन नमी के कारण तापमान बढ़ गया। हिसार में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा.

सिरसा में तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. नारनौल में न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि सिरसा में न्यूनतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में बारिश के कारण तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है.