Pushya Nakshatra: पुष्य नक्षत्र को बन रहा है यह खास योग, आज खरीदारी करने का मौका ना गवाएं हाथ से

Oct 23, 2024, 08:32 IST

Pushya Nakshatra: आज पुष्य नक्षत्र पर एक खास योग बन रहा है। इस नक्षत्र में खरीदारी, निवेश और बड़े व्यापारिक लेन-देन करना शुभ माना जाता है। कार्तिका माह में आने वाले पुष्य नक्षत्र को शुभ और कल्याणकारी माना गया है।
• पुष्य नक्षत्र का महत्व
• पुष्य शब्द का अर्थ है पोषण करना, पुष्य नक्षत्र को धन के लिए अत्यन्त पवित्र माना जाता है। इसलिए सोना, चांदी और नए सामानों की खरीदारी के लिए पुष्य नक्षत्र को सबसे पवित्र माना जाता है।
बृहस्पति की तरह गुण
पुष्य नक्षत्र का अधिष्ठाता बृहस्पति देव हैं। पुष्य को नक्षत्रों का राजा भी कहते हैं। इसलिए पुष्य नक्षत्र में खरीदी हुई वस्तु शनि के प्रभाव के कारण स्थाई रूप से बनी रहती है और बृहस्पति देव के कारण वह समृद्धिदायी होती है। \
पुष्य नक्षत्र में कौन से काम करना शुभ
1. पुष्य नक्षत्र खरीददारी के लिए उत्तम माना गया है। इस दौरान स्वर्ण आभूषण, वाहन, जमीन या घर खरीदना बेहद लाभकारी माना जाता है। पुष्य नक्षत्र में किए गए काम दोषमुक्त होते हैं और जल्दी ही सफल हो जाते हैं। पुष्य नक्षत्र गुरुवार को पड़े तो यह बेहद शुभदायक माना जाता है।
2. यदि कोई पुष्य नक्षत्र के योग में स्वर्ण आभूषण खरीदता है तो उसे इन चीजों से स्थाई लाभ प्राप्त होता है। इनसे प्राप्त धन बरकत देता है।
3. इस काल में जो वस्तुएं खरीदी जाती हैं, उससे हमारे परिवार को भी लाभ होता है। खरीदने वाले व्यक्ति के परिवार को भी विशेष सुविधा और शुभ फल प्रदान करती है।
4. यदि पुष्य नक्षत्र में वाहन खरीदते हैं तो उस वाहन से दुर्घटना की संभावनाएं कम रहती हैं। साथ ही, वाहन से दुर्घटना के योग टल भी सकते हैं। वाहन चलाते समय हमें स्वयं भी पूरी सावधानी रखनी चाहिए, यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए।
5. व्यापारियों के लिए यह दिन काफी फायदेमंद रहता है। इस दिन बही-खाते खरीदने की परंपरा है। ऐसा माना जाता है कि पुष्य नक्षत्र में बही-खाते खरीदने पर व्यापार में मुनाफा अधिक होता है और लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
6. यदि कोई पुष्य नक्षत्र में व्यापार के लिए वाहन खरीदता है तो उसे व्यापार में लाभ प्राप्त हो सकता है। यह वाहन व्यापार की उन्नति में मददगार साबित हो सकता है।