OpsBreaking

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को किसानों से बातचीत करके समस्या का करना चाहिए समाधान : बजरंग गर्ग

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को किसानों से बातचीत करके समस्या का करना चाहिए समाधान : बजरंग गर्ग
 
prime minister narendra modi

अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव व हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने पत्रकार वार्ता में कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को किसानों से बातचीत करके समस्या का समाधान करना चाहिए। कई सालों से किसान अपनी मांगों को लिए सडक़ों पर संघर्ष कर रही है।

पिछले किसान अंदोलन में भी लगभग 750 किसान शहीद हो गए थे और अब किसान आंदोलन में भी 2 किसान अपनी जान गवा चुके हैं। बजरंग गर्ग ने डल्लेवाल कि लगातार सेहत खराब होने पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि राष्ट्रीय किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल आमरण अनशन पर 50 दिनों से बैठे है। डल्लेवाल की सेहत काफी खराब होती जा रही है, जो बहुत बड़ा चिंता का विषय है।

सरकार किसान व आढ़तियों की पूरी तरह से अनदेखी कर रही है। बजरंग गर्ग ने कहा कि केंद्र सरकार कहती है कि किसान की फसल का एक-एक दाना एमएसपी पर खरीद किया जाएगा। जब सरकार किसान की फसल एमएसपी खरीदने की बात कर रही है तो केन्द्र सरकार को फसल एमएसपी पर खरीद करने का कानून बनाने में क्या दिक्कत है। हकीकत में किसान अपनी फसल बेचने के लिए मंडियों में धक्के खा रहे हैं जबकि धान का एमएसपी 2320 रुपए प्रति क्विंटल था। सरकार द्वारा किसान की धान खरीद न करने पर किसान ने मजबूरी में अपना धान 1800 रुपए से 2100 रुपए प्रति क्विंटल तक बेचना पड़ा है।

बजरंग गर्ग ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में 24 फसलें एमएसपी पर खरीद करने की बात कहना झूठ का पुलिंदा है। हरियाणा में सिर्फ 17 फसल की ही पैदावार होती है। ऐसे में हरियाणा सरकार कौन-सी 24 फसल एमएसपी खरीदती है यह बताना चाहिए। केंद्र सरकार की गलत नीतियों से किसान व आढ़ती बर्बाद हो रहा है। सरकार बड़ी-बड़ी कम्पनियों को लाभ पहुंचाने के लिए किसान व आढ़तियों का नुकसान कर रही है जबकि किसान देश का अन्नदाता है और देश की जनता का पेट भरता है। किसान व व्यापारियों का चोली-दामन का साथ है और हमेशा रहेगा। किसान देश का अन्नदाता है और व्यापारी रीड की हड्डी है।

बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार अनाज पर आढ़तियों को कमीशन कम करके व कई अनाज पर कमीशन खत्म करके सरकारी मंडियां बंद करने पर तुली हुई है, जो सरासर गलत है। सरकार को किसान की हर फसल मंडी के माध्यम से एमएसपी पर खरीदने का कानून बनाना चाहिए। इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार गोयल, प्रदेश सचिव कैलाश सिंगला, ऑल इंडिया टाइल एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनंत अग्रवाल, प्रदेश संगठन मंत्री रमेश गर्ग, प्रदेश सचिव निरंजन गोयल, प्रदेश सहसचिव सुरेश गोयल, सोशल मीडिया इंचार्ज मोहित बंसल, नरवाना उप प्रधान बॉबी जिंदल, उप प्रधान मोहित भोसला, प्रदेश युवा प्रभारी राहुल गर्ग आदि प्रतिनिधियों ने भाग लिया।