31 तक डिपो में मिलेगा नवंबर का बकाया सरसों-सूरजमुखी तेल ,खाद्य एवं पूर्ति विभाग ने जारी किया नोटिफिकेशन

हरियाणा के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री राजेश नागर के निर्देश पर किन्हीं कारणों से नवंबर में वंचित रह गए लोगों को 31 दिसंबर तक राशन डिपो में खामा बनाने का सरसों अथवा सूरजमुखी तेल मिलेगा। इस बारे में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। वहीं राशन डिपुओं के संचालकों को भी इस बारे में व्यवस्था बनाने के आदेश जारी हुए हैं।
राज्य मंत्री ने कहा कि शिकायत मिल रही थी कि प्रदेश के कुछ जिलों में नवंबर का राशन तेल नहीं मिला है। हैफेड और कानफैड को निर्देश जारी किए गए हैं कि वह भरपूर मात्रा में राशन डिपुओं में तेल भिजवाएं। इसके साथ ही डिपो होल्डरों को भी निर्देश जारी किए हैं कि जहां भी नवंबर माह का तेल नहीं मिला है, वहां नवंबर और दिसंबर दोनों महीनों का तेल वितरित करें।
कर्मचारियों से आभा आईडी बनवाने का आह्वान
हरियाणा सरकार ने चंडीगढ़ में रहने वाले अपने सभी कर्मचारियों को आभा आईडी बनाने का आह्वान किया है। मुख्य सचिव डॉ. विवेक जोशी ने बताया कि इस संबंध में चंडीगढ़ प्रशासन से पत्र प्राप्त हुआ है। आभा आईडी प्ले स्टोर या एप्पल स्टोर से आभा एप डाउनलोड करके या एबीडीएम वेबसाइट पर जाकर बनाई जा सकती है। आभा आईडी एबीडीएम का एक प्रमुख घटक है। यह 14 अंकों की एक विशिष्ट संख्या है, जिससे किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य रिकॉर्ड को जोड़ा जाना है। इसमें एक विशिष्ट पहचान, केंद्रीकृत स्वास्थ्य रिकॉर्ड, स्वास्थ्य सुविधाओं तक निर्बाध पहुंच, एक पेशेवर रजिस्ट्री, स्वास्थ्य रिकॉर्ड की आसान निगरानी, सुरक्षित डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड और व्यक्तिगत स्वास्थ्य रिकॉर्ड का सीधा पंजीकरण शामिल है।