OpsBreaking

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात
 
bjp workers listened

जुलाना में भाजपा की वरिष्ठ नेत्री डा. पुष्पा तायल के आवास पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 118वें एपिसोड में मन की बात को सुना।
इस मौके पर डा. पुष्पा तायल ने बताया कि मोदी ने मन की बात के माध्यम से बताया कि हमारे संविधान ने हमें बहुत ताकत दी है, किस प्रकार हमारा संविधान हमारे अधिकारों की रक्षा करता हैं।

व्यक्ति किसी भी आयु में समाज सेवा का कार्य कर सकता हैं। बहुत से व्यक्ति सेवानिवृत्ति के उपरांत समाज में अनेक कार्यों के माध्यम से समाज सेवा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश आजाद करवाने वाले देशभक्त व क्रांतिकारी नेताजी सुभाषचंद्र बोस का विशेष जिक्र किया। तायल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मोदी प्रत्येक महीने मोदी के मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों से रूबरू होते हैं,

हमें ध्यान से उनकी बातों को सुनना चाहिए। ताकि हम लोगों को सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं को विस्तार से बता सके, जब हमें पूर्ण जानकारी होगी तभी हम लोगों को बता पाएंगे। अधूरी जानकारी से हम लोगों को पूर्ण रूप से समझाने में सक्षम नहीं होंगे। इसलिए हमें प्रत्येक महीने ध्यान से कार्यक्रम को सुनकर जानकारी ग्रहण करनी चाहिए। इस मौके पर डॉ पुष्पा तायल, त्रिलोकी शास्त्री, आनंद लाठर, सत्यनारायण शर्मा, हरिओम रोहिला, संदीप वाल्मीकि, नरेश तायल, अमित रोहिला आदि मौजूद रहे।