दीपावली से पहले करोड़ों किसानों पर मेहरबान हुई सरकार, इन 6 फसलों पर बढ़ाई MSP, 87,657 करोड़ का आएगा खर्च

Rabi Crop MSP: त्योहारी सीजन में सरकार हर तबके के लिए कुछ ना कुछ एलान कर रही है। इस बिच करोड़ों किसानों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। किसानों को सरकार अब मालामाल करने जा रही है। अधिक जानकरी के लिए बता दे की देश के करोड़ों किसानों को सरकार ने दिवाली से पहले बड़ी सौगात दी है।
त्योहार से ठीक पहले केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में सरकार ने रबी की 6 फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ाने लो लेकर हरी झंडी मिल गई है। इसके लिए सरकार 87,657 करोड़ रुपए खर्च करेगी। वहीँ बात करें फसलों की तो इनमे सुमार है रबी की 6 फसलें गेहूं, चना, मसूर, सरसों, जौ और सनफ्लॉवर सीड्स के लिए नए न्यूनतम समर्थन मूल्य का ऐलान कर दिया गया है।
जानें किस फसल पर कितनी बड़ी MSP
अधिक जानकारी के लिए बता दे की केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नई एमएसपी दरों में अब गेहूं की एमएसपी 150 रुपए बढ़ा दी गई है और अब नई दर 2,425 रुपए प्रति क्विंटल होगी। इसी तरह सरसों की एमएसपी 300 रुपए बढ़ाई गई है।
अब इसकी नई खरीद दर 5,950 रुपए प्रति क्विंटल होगी। नई एमएसपी दरों में अब जौ की दर 130 रुपए बढ़ाई गई और इसकी नई दर 1,980 रुपए प्रति क्विंटल होगी। इसी तरह चना (देसी) की एमएसपी में 210 रुपए की बढ़ोतरी की गई है और इसकी नई दर 5,650 रुपए प्रति क्विंटल होगी। मसूर की दर 275 रुपए बढ़ाई है और इसकी नई एमएसपी दर 6,700 रुपए प्रति क्विंटल है। वहीं तिलहन की फसल सनफ्लॉवर सीड्स की दर 140 रुपए बढ़ाई गई है और इसकी नई दर 5,940 रुपए प्रति क्विंटल होगी।