वनस्पति तेल आयात पर बढ़ सकता है शुल्क सरकार वनस्पति तेलों पर आयात शुल्क बढ़ाने पर कर रही है विचार।
वनस्पति तेल आयात पर बढ़ सकता है शुल्क सरकार वनस्पति तेलों पर आयात शुल्क बढ़ाने पर कर रही है विचार।
Aug 29, 2024, 14:10 IST

सरकार वनस्पति तेलों पर आयात शुल्क बढ़ाने पर विचार कर रही है। तिलहन की कम कीमतें मिलने से परेशान किसानों की मदद के लिए आने हफ्तों में सरकार यह कदम उठा सकती है। सरकार अगर ऐसा करती है तो पाम आयल, सोया आयल और सूरजमुखी तेल की विदेशी खरीद कम हो सकती है।
एक अधिकारी ने बताया कि हम किसानों की मदद के लिए सभी विकल्प तलाश रहे हैं। आयात कर बढ़ाना भी उसमें शामिल है। जुलाई में भारत का वनस्पति तेल आयात 22.2% बढ़कर 19 लाख टन रहा। यह अब तक का दूसरा सर्वाधिक आयात है। भारत अपनी वनस्पति तेल की 70 प्रतिशत से अधिक मांग को आयात के जरिये पूरी करता है। इस संबंध में कृषि मंत्रालय द्वारा एक प्रस्ताव बनाया है और उस पर अंतिम फैसला वित्त मंत्रालय के अंतर्गत आने वाला राजस्व विभाग लेगा।