राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत यूनिवर्सिटीज में बनाया जाएगा इंडियन साइंस नॉलेज सेल

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के नियमों के अनुसार स्टूडेंट्स को इंडियन साइंस नॉलेज से पहचान कराए जाने के लिए सभी यूनिवर्सिटी में इंडियन साइंस नॉलेज सेल से संबंधित सेशंस का आयोजन किया जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग ने इसके लिए सभी सरकारी और प्राइवेट यूनिवर्सिटी में इंडियन साइंस नॉलेज सेल का गठन कर विभिन्न गतिविधियों को संचालन के निर्देश दिए है।
यूनिवर्सिटी स्तर पर इंडियन साइंस ट्रेडिशन से संबंधित गतिविधियों के संचालन के लिए तीन महीने का कैलेंडर जो कि अक्टूबर, नवंबर के लिए जारी किया गया है। इसके अनुसार भारतीय ज्ञान परंपरा से संबंधित गतिविधियों का संचालन घोषित कैलेंडर के तहत किया जाएगा।
विवि में आयोजन के बाद कॉलेज स्तर पर भी इस तरह के आयोजन होंगे, ताकि अधिक से अधिक स्टूडेंट्स को इससे जोड़ा जा सके। तीन महीने गतिविधियों के आयोजन में भारतीय ज्ञान परंपरा से संबंधित विषय विशेषज्ञों, स्थानीय विद्वानों को की-नोट स्पीकर के रूप में बुलाया जाएगा। इसके साथ वीडियो दिखाने से पहले समिति गठित कर वीडियो को एक्जामिन किया जाएगा।
विशेषज्ञों ने मानसिक स्वास्थ्य से डाइग्नोस्टिक मेथर्ड के अलावा कई तरह के विषय मनोचिकित्सक बुलाकर उनके साथ डिस्कशन करने का भी प्लेन है। इसके अलावा मैथ्स पर भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित रिसर्च, वैदिक मैथ्स को भी शामिल किया गया है। विभाग ने तीन महीने का जो कैलेंडर जारी किया है उसके तहत विवि को कार्यक्रम तय करना होंगे।