OpsBreaking

आईआईटी रोपड़ : बीटेक की 300 सीटें बढ़ीं, सेशन 2025-26 में 440 सीटों पर एडमिशन

आईआईटी रोपड़ : बीटेक की 300 सीटें बढ़ीं, सेशन 2025-26 में 440 सीटों पर एडमिशन
 
IIT Ropar

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) रोपड़ में इस सेशन यानी 2025-26 से 440 सीटों पर एडमिशन होगा। यहां कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, मैथमेटिक्स और कंप्यूटिंग, केमिकल जैसे नौ ब्रांच हैं। इनमें 430 सीटें हैं। इसके अलावा इंटीग्रेटेड एमटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग की 10 सीटें है। यह पांच साल का यूजी कोर्स है, जिसके बाद बीटेक और एमटेक की डिग्री साथ में मिलेगी। इस तरह से इस बार यहां बीटेक की 440 सीटों में एडमिशन होंगे।

आईआईटी रोपड़ की शुरुआत 2008 में 120 सीटों के साथ हुई थी। साल 2015 में पहली बार यहां 10 सीटें बढ़ी थी। इसके बाद हर साल सीटों में बढ़ोत्तरी हो रही है। जोसा की सीट मैट्रिक्स के आंकड़ों के मुताबिक, 2016 में 25 सीटें, 2017 में 105, 2018 में 49, 2019 में 37, 2020 में 24, 2022 में 25, 2023 में 35 सीटें बढ़ी है।

हालांकि, साल 2021 और 2024 में कोई सीटें नहीं बढ़ी थी। प्रवेश के लिए ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (जोसा) की ओर से काउंसिलिंग होती है। इसके लिए सीट मैट्रिक्स जेईई मेन्स के बाद जारी होगी। गौरतलब है कि जोसा की काउंसिलिंग में देश की 23 आईआईटी शामिल है, जिसमें 17740 सीटें हैं।

22 सालों में देशभर के आईआईटी में सीटें चार गुना

देश की 23 आईआईटी में 17740 सीटें मौजूद है। जानकारी के अ अनुसार पिछले 22 सालों में यानी 2002 से 2024 तक आईआईटी की सीटें 4369 से बढ़कर 17740 तक पहुंच गई है। हालांकि, साल 2002 से 2006 तक में केवल 214 सीटें बढ़ी थी। वहीं 2015 में सीट की संख्या 10 हजार पार हुई थी। पिछले सेशन में 375 नई सीटें जुड़ी थी। जानकारों का कहना है कि अगले सेशम यानी 2025-26 में सीटें बढ़ने की संभावना है।