OpsBreaking

Weather Update: देश के इन हिस्सों में बारिश के आसार, जानिए हरियाणा दिल्ली समेत बाकि राज्यों का वेदर अपडेट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आंध्र प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस बीच राज्य के 9 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में अनंतपुर, कुरनूल, श्रीकाकुलम, विजयनगरम, विशाखापत्तनम, काकीनाडा, श्रीकाकुलम और नेल्लोर शामिल हैं।
 
देश के इन हिस्सों में बारिश के आसार
IMD Rain Alert: देश में लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है। करि राज्यों में सुबह के समय हलकी गुलाबी ठंढ के दर्शन होने लग गए है। वहीँ दिन के समय गर्मी का भी लोगों को एहसास होता है।  हल्की ठंड के बाद दिल्ली-एनसीआर का तापमान अब बढ़ने लगा है। हरियाणा में अभी मौसम साफ रहने वाला है आगामी कुछ दिनों तक तापमान में गिरावट दर्ज की जायगी लेकिन बारिश के आसार नहीं दिख रहे है।  भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार दिल्ली में शीत लहर 25 अक्टूबर तक जारी रहने की संभावना है। आज आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। इसके बाद 20 से 23 अक्टूबर तक अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री रहने की संभावना है। 
आसमान साफ रहेगा। 24 अक्टूबर से तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 4-5 दिनों के लिए देश भर में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। तमिलनाडु और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अधिकांश स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश की भविष्यवाणी
 अगले सप्ताह तक देश के बाकी हिस्सों में बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को कुछ दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। तमिलनाडु और दक्षिण कर्नाटक के लिए भी शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। शेष पूर्वोत्तर भारत, उत्तराखंड के कुछ हिस्सों, बिहार के उत्तरी जिलों, पश्चिम बंगाल, विदर्भ के कुछ हिस्सों, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, गुजरात क्षेत्र, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मुंबई में हल्की बारिश होने की संभावना है महाराष्ट्र की राजधानी में आज कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। दिवाली के बाद यूपी में सर्दी शुरू होने वाली है। मेघालय में कुल 9 जिले हैं। मौसम विभाग ने राज्य के 3 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आंध्र प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस बीच राज्य के 9 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में अनंतपुर, कुरनूल, श्रीकाकुलम, विजयनगरम, विशाखापत्तनम, काकीनाडा, श्रीकाकुलम और नेल्लोर शामिल हैं।