OpsBreaking

Weather update: हरियाणा में ठंड ने दी दस्तक, तापमान गिरकर पहुंचा 17 डिग्री के नजदीक

Weather update: हरियाणा में ठंड ने दी दस्तक, तापमान गिरकर पहुंचा 17 डिग्री के नजदीक
 
weather update

Weather update: हरियाणा प्रदेश में ठंड में दस्तक देने शुरू कर दी है। प्रदेश में पिछले दिनों हुई अच्छी बारिश के चलते इस बार ठंड भी अच्छी पड़ने के संकेत दिखाई दे रहे हैं।
प्रदेश में बारिश के बाद अब ठंड की शुरुआत शुरू हो गई है। प्रदेश के कई जिलों में धीरे-धीरे न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। लोगों को अब रात के समय में ठंड महसूस होने लगी है। किसान भी रात के समय में खेत में काम करते वक्त अब ठंड का पूर्ण इंतजाम करके चलने लगे हैं। प्रदेश के कई जिलों में ठंड के चलते  में तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है।

हिसार में न्यूनतम तापमान गिरकर पहुंचा 17 डिग्री सेल्सियस पर

हरियाणा प्रदेश के हिसार जिले की बात करें तो यहां पर न्यूनतम तापमान शनिवार को लगभग 17 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से लगभग 2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। जिसकी वजह से रात के वक्त किसानों के साथ-साथ सफर करने वाले लोगों को भी ठंड का अहसास होना शुरू हो गया है। इसके अलावा करनाल, जींद, महेंद्रगढ़ और सोनीपत का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री से भी कम रिकॉर्ड किया गया। 
वहीं सिरसा जिले का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से 0.4 डिग्री ज्यादा रहा।

 हरियाणा में अच्छी बारिश के बाद अब ठंड की हूई शुरुआत

हरियाणा प्रदेश में अच्छी बारिश होने के बाद अब ठंड की शुरुआत हो चुकी है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में हरियाणा में 15 अक्टूबर के बाद मौसम में थोड़ा बदलाव हो सकता है। 15 अक्टूबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि पिछले 4-5 दिनों से तापमान घट रहा है, जिसके चलते लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है। वही मौसम विभाग ने अधिकारिक तौर पर हरियाणा से मानसून की विदाई हो चुकी है।