OpsBreaking

Haryana Weather News: हरियाणा में दो दिन बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर किया जा रहा ये दावा
 

15 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण इस अवधि के दौरान दिन के तापमान में मामूली वृद्धि होगी और रात के तापमान में गिरावट आएगी।
 
हरियाणा में दो दिन बाद बदलेगा मौसम का मिजाज
Haryana Weather News: हरियाणा में मौसम शुष्क बना हुआ है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सुबह और शाम को मौसम ठंडा हो गया। मौसम विभाग के अनुसार, 15 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉ. मदन खीचड़ ने कहा कि 15 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण इस अवधि के दौरान दिन के तापमान में मामूली वृद्धि होगी और रात के तापमान में गिरावट आएगी।