OpsBreaking

हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, रजाई ओढ़ने वाले आ गए दिन, जानें आज कैसा रहेगा मौसम 

अक्टूबर के महीने के बाद से, पंजाब (Punjab weather News) और चंडीगढ़ में मौसम तेजी से बदलता है। दिन के समय तापमान गिरने से गर्मी का असर कम होता जा रहा है, और सुबह-शाम ठंडी हवाओं का अनुभव हो रहा है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है,
 
हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज

Haryana Weather Update: हरियाणा में अब मौसम का मिजाज बदल चूका है।  अक्टूबर का महीना खत्म होने वाला है अब से पंजाब और चंडीगढ़ में ठंड ने दस्तक दे दी है। राज्य के सभी प्रमुख शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटों में, औसत अधिकतम तापमान में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है, जो सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक बना हुआ है। हालांकि, रातें अब ठंडी हो रही हैं, जिससे ठंड का अहसास और बढ़ गया है। फरीदकोट में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा।

अक्टूबर के महीने के बाद से, पंजाब (Punjab weather News) और चंडीगढ़ में मौसम तेजी से बदलता है। दिन के समय तापमान गिरने से गर्मी का असर कम होता जा रहा है, और सुबह-शाम ठंडी हवाओं का अनुभव हो रहा है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है, खासकर पहाड़ी और उत्तरी इलाकों में।Haryana Weather Update

हरियाणा (Haryana weather News) में भी ठंड की शुरुआत हो गई है। आज का न्यूनतम तापमान 22.74 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आज आसमान साफ रहेगा, और अधिकतम तापमान 30.48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है, जिससे सुबह और रातें ठंडी हो सकती हैं।