हरियाणा की 2 बेटियां ने प्रदेश का नाम किया रोशन, राजस्थान में बनी जज

Haryana News: हरियाणा की दो बेटियों ने कीर्तिमान रच दिया है। परिवार के साथ साथ पुरे गांव में लोगो की ख़ुशी का कोई ठिकाना नहीं है। बता दे की हरियाणा की 2 बेटियां राजस्थान में जज बनी हैं। इनमें करनाल की वर्षा और कैथल जिले की रूबल शामिल हैं। ये खबर सुन जिले में हिन् नहीं प्रदेश में ख़ुशी का माहौल बन गया है। बता दे की राजस्थान कैडर में वर्षा को 65वीं और रूबल को 76वीं रैंक मिली है।
चाचा ने पढ़ाया भतीजी बनी जज
पढाई किसी की मोताज नहीं होती है और ये हुनर ऐसा है जो हर किसी के पास होता है , ये किसी का मोताज नहीं होता है कही कैसी ही कंडीशन क्यों न हो। बस आपको लगन और मेहनत करनी होती है। बता दे की वर्षा के पिता का निधन हो चुका है। वर्षा को उसके चाचा ने पढ़ाया है। वर्षा ने पहले एलएलबी की पढ़ाई की थी, जिसके बाद वह ज्यूडिशरी की तैयारी कर रही थी।
वर्षा ने बताया कि किसी भी काम में सफलता के लिए कड़ी मेहनत जरूरी है। अगर हम इस मुकाम को पाने की ठान लें तो एक न एक दिन यह मुकाम हमें मिल ही जाता है। माता-पिता ने जो सपना देखा था, वह आज पूरा हो गया है।
वहीं रूबल के पिता का देहांत 22 अगस्त 2024 को हो गया था। रूबल ने पहले प्रयास में ही पेपर पास किया है।
यह आज के युवा के लिए भी एक बड़ा सन्देश है। वहीँ वर्षा ने कहा कि अपने से बड़ों और माता-पिता का आदर करें। उनके दिए संस्कारों को अपने आचरण में उतारें और खूब पढ़ाई करें और आगे बढ़ें, अपना और अपने परिवार का नाम रोशन करें। मेरे माता-पिता ने भी मुझे संस्कार दिए हैं, उनकी बदौलत ही आज मैं इस मुकाम पर पहुंची हूं।
रूबल ने बताया कि उन्होंने कैथल स्थित राधा कृष्ण स्कूल से उच्च शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने सोनीपत जिले के गांव खानपुर स्थित भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय में दाखिला लिया। विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने न्यायिक क्षेत्र में परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन करने की राह चुनी।
ग्रामीण क्षेत्र प्रदेश के रूप में दिलाई पहचान
हरियाणा की दो बेटियों ने पुरे प्रदेश का नाम किया है। वहीँ अपनी मेहनत से ग्रामीण क्षेत्र को गौरवान्वित किया है, वह दूसरों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। लड़कियों की लगन बताती है कि लगन से काम करने पर असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है।