1 नवम्बर 1966 के बाद हरियाणा के इतिहास में होगा ऐसा पहली बार, बीजेपी ने किया कमाल
Haryana Election Result 2024: हरियाणा के रुझानों में BJP तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। ऐसा पहली बार ऐसा होने वाला है की हरियाणा के 58 साल के इतिहास में जो पहले कभी नहीं हुआ है। अधिक जानकारी के लिए बता दे की हरियाणा में 1 नवम्बर 1966 के बाद आज तक किसी भी पार्टी ने तीन बार लगातार सरकार नहीं बनाई है। बता दे की राज्य में ऐसा करने वाली पहली पार्टी होगी। पार्टी को कुल 90 सीटों में से 50 सीटों पर बढ़त है। 1 सीट पर जीत मिल चुकी है।
उधर, कांग्रेस को 33 सीटें मिलने की उम्मीद है। 1 पर जीत दर्ज कर चुकी है। मुख्यमंत्री नायब सैनी और कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा अपनी-अपनी सीटों काफी हद तक जीत निश्चित है क्योंकि दोनों ही नेता अपनी सीटों में अच्छी बढ़त बनाये हुए है।
उधर, कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया है कि जानबूझकर चुनाव आयोग की वेबसाइट पर धीमे धीमे शेयर किया जा रहा है। क्या भाजपा प्रशासन पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है?
कांग्रेस के हाथ सुबह दो घंटों की रही ख़ुशी
मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई। रुझाने आते ही कांग्रेस ने बढ़त बना ली थी और कुछ देर में एक तरफा जीत की ओर थी। पार्टी ने 65 सीटों को छू लिया था। भाजपा कम होकर 17 सीटों पर आ गई थी।
जैसे ही 9:30 बजे भाजपा टक्कर में आ गई और दोनों में दो सीटों का अंतर रह गया। सुबह 9:44 बजे एक समय ऐसा आ गया जब दोनों पार्टी 43-43 सीटों पर आ गईं। इसके बाद भाजपा 51 सीटों तक पहुंच गई। करीब 11 बजे से भाजपा की सीटें 47 से 51 के बीच बनी हुई हैं।
हरियाणा में इस बार 67.90% वोटिंग हुई थी। पिछली चुनाव में 68.20% वोटिंग हुई थी।
हरियाणा में क्या है स्थिति
पार्टी रुझान में आगे जीत
BJP 50
कांग्रेस 33
इनेलो-बसपा 2
JJP-ASP 0
AAP 0
अन्य 3