स्वामी विवेकानंद जी महान दार्शनिक, राष्ट्रवादी संत व आध्यात्मिक गुरु थे : अजय कौशिक

गोपाल विद्या मंदिर विद्यालय में रविवार को स्वामी विवेकानंद की जंयती मनाई गई। विद्यालय प्रधानाचार्य अजय कौशिक ने स्वामी विवेकानंद पार्क में स्थित स्वामी जी की प्रतिमा को माल्यार्पण किया। विद्यालय के विभिन्न कर्मचारियों ने स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित करते हुए स्वामी जी की शिक्षाओं पर चलने की अभिलाषा व्यक्त की।
इस अवसर पर इन्द्रजीत, राजू, सुशील, संदीप, देबला, मोहित आसरी, बिजेन्द्र शास्त्री व अन्य सेवादार भी उपस्थित रहे। अजय कौशिक ने स्वामी जी के चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विदेशों में भारतीय संस्कृति के सबसे बडेÞ संवाहक स्वामी जी माने जाते हैं। उनके प्रयासों से ही भारतीय ज्ञान का पश्चिमी देशों में विस्तार हुआ। स्वामी विवेकानंद जैसे महान दार्शनिकों के कारण ही आज का भारत ज्ञान और विज्ञान में अतुलनीय है। प्रबंध समिति के अध्यक्ष जगन्नाथ शर्मा, सचिव पंकज शर्मा व कोषाध्यक्ष अश्विनी गुप्ता द्वारा विद्यालय परिवार को स्वामी विवेकानंद जयंती पर हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गई।