हर घर परिवार सूर्य नमस्कार अभियान के तहत शुरु किया सूर्य नमस्कार अभियान
हर घर परिवार सूर्य नमस्कार अभियान के तहत शुरु किया सूर्य नमस्कार अभियान
Jan 14, 2025, 22:30 IST

हरियाणा योग आयोग आयुष मंत्रालय द्वारा शुरु किए गए सूर्य नमस्कार अभियान के तहत योग सहायक आजाद सिंह द्वारा फैरण खुर्द से हर घर परिवार सूर्य नमस्कार अभियान का शुभारंभ किया। योग सहायक आजाद सिंह ने ग्रामीणों को सूर्य नमस्कार की सही पद्धति व सूर्य नमस्कार से होने वाले लाभ की विस्तार से जानकारी दी।
आजाद सिंह ने बताया कि योग हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। योग से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा कि नियमित रुप से योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है। आज भागदौड़ भरे जीवन में तनाव निरंतर बढ़ता जा रहा है। इससे मनुष्य भिन्न-भिन्न प्रकार की बीमारियों की चपेट में आ रहा है। बीमारियों से बचाव के लिए हमें अपने जीवन में योग को अपनाना चाहिए।