अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया

Dec 10, 2024, 10:23 IST

शहर के रानी तालाब स्थित भूतेशवर तीर्थ पर हरियाणा कला परिषद, हिसार मंडल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर एक धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ. क्यूटी एवं ग्रुप ने भजनों के माध्यम से अपनी प्रस्तुति दी।
डॉ. क्यूटी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रमों के आयोजन का उद्देश्य कृष्ण भक्ति एवं उनके द्वारा दिए गए गीता उपदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि आज भागदौड़ भरे जीवन में मानसिक शांति के लिए इस तरह के कार्यक्रम बहुत जरुरी हैं। हमें समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रमों में भाग लेना चाहिए। भगवत गीता हमें जीवन जीने की राह दिखाती है। हमें भगवत गीता से प्रेरणा लेकर उसे अपने जीवन में उतारना चाहिए। कार्यक्रम में तीर्थ के पुजारी विशाल व मंदिर के संकीर्तन मंडल की सदस्य व भक्तजन उपस्थित रहे।