OpsBreaking

दिवाली से पहले राशन कार्ड धारकों की बल्ले बल्ले! अब सस्ते दाम पर मिलेगा सरसों का तेल, जानें नई कीमतें 
 

प्रदेश सरकार ने राज्य के राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत देते हुए सस्ते दाम पर सरसों का तेल उपलब्ध कराने का ऐलान किया है। यह पहल नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत गरीब और जरूरतमंदों को सहायता प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
 
सस्ते दाम पर मिलेगा सरसों का तेल

Mustard Oil Price: आमजन के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है।  दीवाली से पहले अब सरसों के तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। दीवाली के त्यौहार में पकवान बनाने के लिए सरसों का तेल काफी मात्रा में प्रयोग किया जाता है।  बता दे की भारत सरकार और राज्यों की सरकारें समय-समय पर नागरिकों के लिए लाभकारी योजनाएं लाती हैं। इस दिवाली, हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत देते हुए सस्ते दाम पर सरसों का तेल उपलब्ध कराने का ऐलान किया है। यह पहल नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत गरीब और जरूरतमंदों को सहायता प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

सरसों का तेल मिलेगा सस्ता 
देश में सरसों के तेल की कीमतें बढ़ने से लोगों को घरेलू बजट में कठिनाई हो रही है। मार्केट में सरसों का तेल 145 से 172 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। लेकिन हिमाचल प्रदेश सरकार के इस निर्णय के तहत राशन कार्ड धारकों को बेहद कम दाम में सरसों का तेल उपलब्ध कराया जाएगा। सामान्य लोगों के लिए यह तेल 123 रुपये प्रति लीटर और इनकम टैक्स दायरे में आने वालों के लिए 129 रुपये प्रति लीटर की दर पर मिलेगा।

 

19,65,589 राशन कार्ड धारक को मिलेगा लाभ 
सरकार ने इस योजना में विशेष ध्यान रखते हुए सरसों के तेल की खरीद पर किसी प्रकार की मात्रा सीमा नहीं लगाई है। यदि किसी को शादी या अन्य समारोह के लिए तेल की आवश्यकता है, तो वे बिना किसी सीमा के सस्ती कीमत पर तेल खरीद सकते हैं। हिमाचल प्रदेश में लगभग 19,65,589 राशन कार्ड धारक इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। इस निर्णय से निम्न और मध्यम वर्ग के परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी, खासकर उन लोगों को जो महंगाई की मार झेल रहे हैं।