मतदान के दिन बरसात की संभावना, आज बदलेगा मौसम
प्रदेश में विधानसभा चुनाव में मतदान के दिन 5 अक्टूबर को बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो 18 जिलों में बारिश हो सकती है। 7 जिलों में 25 से 50 फीसदी बारिश के आसार हैं। इनमें हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी शामिल हैं। कैथल, करनाल, जॉद, पानीपत, रोहतक, सोनीपत, इस्बर, गुरुग्राम, मेवात, फरीदाबाद व पलवल में भी हल्की बारिश हो सकती है। शेष चार जिलों पंचकूला, अम्बाला, यमुनानगर
और कुरुक्षेत्र में बारिश के कम आसार हैं। दक्षिण पश्चिम के 12 जिलों में 4 को भी हल्की बारिश की संभावना है। 7 को फिर हल्की बारिश हो सकती है।
आईएमडी चंडीगढ़ के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पाल के अनुसार प्रदेश में 24 घंटे में रात के तापमान में 1.1 डिग्री की कमी आई है। अभी भी रात का तापमान 2.4 डिग्री तक ज्यादा है। हिसार में सबसे कम 21.6 डिग्री तापमान रहा, यहां 2 डिग्री कम है। जबकि नारनौल में रात का पारा सामान्य से 7 डिग्री (27 डिग्री) तक ज्यादा हो चुका है।