OpsBreaking

पीआर धान की आवक 18 हजार क्विंटल पार नमी अधिक होने से अटकी सरकारी खरीद, जाने धान का भाव

पीआर धान की आवक 18 हजार क्विंटल पार नमी अधिक होने से अटकी सरकारी खरीद, जाने धान का भाव
 
pr paddy

जिले की कुछ मंडियों में पीआर धान की खरीद शुरू हो चुकी है, जबकि सिरसा मंडी में परमल की आव नहीं ई। फिलहाल मार्केट कमेटी कालांवाली की मंडियों में सर्वाधिक 8434 विवंटल पीआर धान पहुंचा है। जबकि डबवाली 647 क्विंटल और यनियां इलाके के कुछ खरीद केंद्रों में 742 क्विंटल धान की आवक हुई। इसके साथ ही डिंग मंडी क्षेत्र में किसान 60 क्विंटल पीआर धान लेकर पहुंचे। जिससे एक दिन की आवक का आंकड़ा 9883 क्विंटल तक पहुंचा है।

कुल आक्क 15 हजार क्विंटल पार हो चुकी है, लेकिन खरीद मात्र 50 फीसदी हो पाई है। जिसका कारण धान में नमी की मात्रा 17 फीसदी से अधिक होना बताया है। उधर 1509 किस्म का धान सबसे ज्यादा सिरसा और रानियां में पहुंचा है। शुक्रवार को आवक 14093 क्विंटल दर्ज की गई। कुल आक्क 18 हजार क्विंटल के पार पहुंची है। जबकि बासमती केवल 320 विवंटल आया है। आगामी कुछ दिनों में धान की आवक तेज हो जाएगी।
यह खरीद 15 नवंबर तक चलेगी। इस सीजन में सामान्य धान के लिए 2300 रुपये और ग्रेड-ए धान के लिए 2320 रुपये प्रति क्विंटल का एमएसपी तय किया गया है। वहीं अपनी मांगों के समर्थन में राइस मिलर्स की हड़ताल जारी है। कोई मिलर्स ने पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं किया है।