Haryana News: हरियाणा में लोगों को सरकारी अस्पताल में फ्री मिलेगी ये सुविधा...कुर्सी पर बैठते ही Nayab Saini का पहला बड़ा फैसला

Haryana News: हरियाणा में नई सरकार का गठन हो गया है। हरियाणा प्रदेश का नए सीएम के साथ दुसरा कार्यकाल शरू हो चुका है। बता दे की हरियाणा में 2024 में बीजेपी ने पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई थी। उसके बाद कल नायब सिंह सैनी ने हरियाणा में मुख्यमंत्री पद के लिए सपथ ली थी। नायब सैनी ने आज चंडीगढ़ में सीएम का पदभार संभाल लिया। इस दौरान सीएम ने कुर्सी पर बैठते ही बड़ा फैसला लिया और प्रदेश की जनता को बड़ी सौगात दी। जिस के चलते लोगों की ख़ुशी का ठिकाना नहीं है।
सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क डायलिसिस
अधिक जानकारी के लिए बता दे की नायब सैनी ने बीते दिन शुक्रवार सीएम पद की शपथ ली थी। आज उन्होंने चंडीगढ़ में सीएम पोस्ट का कार्यभार संभाला। इस दौरान 13 के रूप में अन्य जीते विधयकों ने सपथ ली थी। अधिक जानकारी के लिए बता दे की चंडीगढ़ में राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जनता को बड़ी सौगात दी। उन्होंने फैसला किया कि राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में फ्री क्रोनिक किडनी रोगियों के लिए निःशुल्क डायलिसिस सुविधा दी जाएगी। सभी सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क डायलिसिस किड़नी मरीजों को दिया जाएगा और भविष्य में सभी मेडिकल कॉलेज में भी निःशुल्क डायलिसिस सुविधा मिलेगी।