OpsBreaking

हरियाणा में धुंध से थमी वाहनों की रफ्तार, रात का तापमान 3.5 डिग्री पहुंचा, 5 व 6 को बूंदाबांदी के आसार

हरियाणा में धुंध से थमी वाहनों की रफ्तार, रात का तापमान 3.5 डिग्री पहुंचा, 5 व 6 को बूंदाबांदी के आसार
 
night temperature

इस समय सर्दी के मौसम में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। रात्रि तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। शीत हवाओं से न केवल ठिठुरन बढ़ चुकी है बल्कि आज सुबह से गहरी धुंध छाए रहने से दृश्यता (visibility) 20 मीटर तक सिमटी रही। सड़कों पर रफ्तार थमने से वाहन रेंगते हुए नजर आए। Sirsa से हिसार जाने वाली हरियाणा रोडवेज का ट्रक के साथ एक्सीडेंट हुआ, कंपकंपाती सर्दी से आमजन परेशान थे, सिरसा से आज सुबह 2.50 बजे दिल्ली रवाना हुई बस एक घंटा 25 मिनट देरी से पहुंची, वहीं चंडीगढ़ सहित अन्य लंबे रूट की बसें और ट्रेनें दो से तीन घंटे लेट गंतव्य तक पहुंच रही हैं। जिस कारण यात्रीगण को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। गहरी धुंध का सर्वाधिक असर बस और ट्रेन यात्रा पर पड़ा। धुंध में पंजाब से आ रही एक पीआरटीसी का फ्रंट शीशा टूट गया। गनीमत यह रही कि कोई सवारी जख्मी नहीं हुई। इतना ही नहीं रैन बसेरा शहर से दो किमी. दूर है। बेशक नप प्रशासन ने दो कंडम बसों को अस्थाई रैन बसेरा बनाया है, मगर सांकेतिक बोर्ड न लगाए होने से मुसाफिर खुले आसमान तले सर्द रातें बिताने को मजबूर हैं। जिनकी सरकार अभी सुविधा बना रही है।इसी बीच दो सप्ताह पहले एक व्यक्ति जनता भवन स्थित नेहरू पार्क में ठंड के दौरान जान गवा चुका है। फिर आज भी बहुत से लोग बाहर पार्कों में सो रहे हैं। 

दो कंडम बसों को बनाया अस्थाई रैन बसेरा

शहर की काठमंडी में रैन बसेरा है। जिसमें 40 बेड सहित भोजन की व्यवस्था है, मगर बस अड्डा व रेलवे स्टेशन से रैन बसेरा करीब दो किमी. दूरी पर स्थित है। रैन बसेरा की लोकेशन बताने को कुछ जगह पोस्टर- बैनर लगाए, मगर रात्रि के समय गहरी धुंध में मुसाफिर वहां तक नहीं पहुंच पाते हैं। लोगों को कड़ाके की ठंड में खुले आसमान तले रातें न बितानी पड़ें, इसलिए नप ने दो कंडम बसों को अस्थाई रैन बसेरा बनाया है। मुख्य सफाई निरीक्षक जयवीर सिंह ने बताया कि बसों में 10-10 गद्दे लगाए हैं। अस्थाई रैन बसेरा बनाई दोनों बसों में एक- एक कर्मचारी तैनात रहेगा।

72 घंटों बाद दोपहर को हुए सूर्यदेव के दर्शन

सिरसा से दिल्ली के लिए अलसुबह 2.50 बजे रवाना होने वाली बस के कंडक्टर अनिल ने बताया कि गुरुवार सुबह गहरी धुंध से दृश्यता बेहद कम थी। बस में फॉग लाइट से थोड़ी दूरी तक वाहन दिखाई दे रहे थे। लेकिन हाईवे के कट औझल थे। सामान्य दिनों में बस सुबह 10 बजे दिल्ली पहुंचती है, मगर धुंध के कारण 11 बजकर 25 मिनट पर पहुंची। कड़ाके की सर्दी और गहरी धुंध से कई बसें देरी से गंतव्य तक पहुंच रही हैं। जबकि दोपहर में 72 घंटों बाद सूर्य देवता के दर्शन हुए। मगर दिन ढलने के साथ ही फिर धुंध छाई।

7 जनवरी से मौसम खुश्क रहने की संभावना

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार में मौसम वैज्ञानिक डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 3 जनवरी से हवाओं में बदलाव जिससे उत्तर पूर्वी हवाएं चलने की संभावना है। परंतु 5 जनवरी रात्रि व 6 जनवरी को राज्य के उत्तर व दक्षिण पश्चिमी क्षेत्रों में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। 7 जनवरी से राज्य में मौसम आमतौर पर खुश्क रहने और उत्तरी व उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाएं हल्की गति से चलने से रात्रि तापमान में गिरावट आने के आसार हैं। अलसुबह धुंध रहने की संभावना है।

धुंध में बसें धीमी रफ्तार में चलाने की है हिदायत- डीआई

* सर्दी में सुबह-शाम धुंध पड़ने लगी है, इसलिए बसों को फॉग लाइटें लगवाई गई है। बसें धीमी रफ्तार में ही चलाने की हिदायत है, क्योंकि सावधानी में ही सुरक्षा है।"

- नंदलाल, डीआई रोडवेज डिपो सिरसा।