OpsBreaking

Haryana News: हरियाणा प्रदेश में इतिहास रचने के बाद अब शपथ लेने की बारी, 17 अक्टूबर को नायब सिंह सैनी लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

Haryana News: हरियाणा प्रदेश में इतिहास रचने के बाद अब शपथ लेने की बारी, 17 अक्टूबर को नायब सिंह सैनी लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
 
17 अक्टूबर को नायब सिंह सैनी लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

Haryana News: हरियाणा प्रदेश में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में इतिहास रचने के बाद अब लोग नायब सिंह सैनी की मुख्यमंत्री की शपथ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दे की हरियाणा प्रदेश में 8 अक्टूबर को आए हरियाणा विधानसभा के परिणाम में लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी ने 48 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का कारनामा कर दिखाया है।

हरियाणा प्रदेश के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब किसी पार्टी को लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का मौका मिला है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का शपथ ग्रहण समारोह 17 अक्तूबर को पंचकूला दशहरा ग्राउंड में सुबह 10 बजे होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी समारोह में पहुंचेंगे। केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को दिल्ली स्थित अपने सरकारी आवास पर गृह प्रवेश के मौके पर मीडिया के साथ बात करते हुए जानकारी दी कि हरियाणा के मुख्यमंत्री और मंत्री 17 अक्तूबर को शपथ लेंगे।

नायब सिंह सैनी मुख्य सचिव इस समारोह की तैयारियों के लिए पहले ही जिला पंचकूला उपायुक्त डॉ. यश गर्ग की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कमेटी गठित कर चुके हैं। भाजपा के पूर्व सांसद संजय भाटिया पार्टी की तरफ से इन तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। पंचकूला दशहरा ग्राउंड में शनिवार को पुतला दहन कार्यक्रम हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे।

25000 से ज्यादा लोग शपथ ग्रहण समारोह के बनेंगे गवाह

हरियाणा में एक दल की लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनी है। इससे प्रदेश में इतिहास रचा गया है। इसलिए भाजपा ने भी इसे बड़ा समारोह बनाने का फैसला किया है। भाजपा के 48 विधायक बने हैं जबकि तीन निर्दलीय विधायकों सावित्री जिंदल, राजेश जून और देवेंद्र कादियान ने भाजपा को समर्थन दे दिया है।

इसलिए भाजपा ने शपथ ग्रहण समारोह को बड़ा इवेंट बनाने के लिए 25000 से ज्यादा लोगों को प्रदेश के सभी जिलों से बुलाने का इंतजाम किया है। हरियाणा में जब पहली बार 2014 में भाजपा सरकार बनी थी और मनोहर लाल मुख्यमंत्री बने थे, तब भी 2014 में पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में ही शपथ ग्रहण समारोह हुआ था। भाजपा कैडर में तीसरी बार सरकार बनने से उत्साह है। इसलिए लोगों को शपथ ग्रहण समारोह में बुलाया जा रहा है। राजभवन में सीमित संख्या में लोग पहुंच सकते हैं। मंत्रिमंडल में मंत्री शामिल करने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, धर्मेंद्र प्रधान और राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के साथ मीटिंग कर ली है। मंत्रियों के नाम शीर्षस्थ नेतृत्व तय करेगा।