OpsBreaking

 Haryana New Cm: नायब सैनी या कोई और?  विधायक दल आज बैठक में करेगा हरियाणा के CM चुनाव 

हरियाणा के लिए आज अहम दिन है। बता दे की आज हरियाणा को नया सीएम मिलेगा। हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के नाम पर आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुहर लगाएंगे। 
 
हरियाणा को आज मिलेगा नया CM

Haryana New CM:  हरियाणा में बीजेपी ने 58 साल के इतिहास में ऐसा करने वाली पहली सरकार बानी हुई है।  लेकिन अब हरियाणा में इस सरकार में अभी तक नए मुख्यमंत्री का चुनाव नहीं हुआ है। हरियाणा के लिए आज अहम दिन है। बता दे की आज हरियाणा को नया सीएम मिलेगा। हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के नाम पर आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुहर लगाएंगे। 

सभी विधायक की चडीगढ़ में बैठक 

 हरियाणा में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने के बाद हरियाणा में BJP अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने पार्टी के सभी विधायकों को 16 और 17 अक्टूबर को चंडीगढ़ में रहने के निर्देश दिए थे। इसके बाद सभी विधायक चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। 17 अक्टूबर को शपथग्रहण समारोह होगा।

अधिक जानकरी के लिए बता दे की हरियाणा में चुनाव से पहले बीजेपी के दो और बडे़ नेताओं ने सीएम पद की दावेदारी ठोकी थी। एक ओर पूर्व गृहमंत्री अनिल विज और वहीँ दूसरी तरफ सीनियर नेता राव इंद्रजीत सिंह ने भी सीएम पद पर दावेदारी ठोकी थी। अब देखना यह होगा कि विधायक दल की मीटिंग में किसे सीएम बनाया जाता है। लेकिन अभी तक चर्चाओं में नायब सिंह सैनी इस रेस में सबसे आगे है।