कांडा की चेतावनी- गड़बड़ी करने वाले अधिकारी व कर्मचारी बख्शे नहीं जाएंगे
कांडा की चेतावनी- गड़बड़ी करने वाले अधिकारी व कर्मचारी बख्शे नहीं जाएंगे
Oct 10, 2024, 10:24 IST
हार के बाद हरियाणा लोकहित पार्टी (हलोपा) के अध्यक्ष गोपाल कांडा ने कहा कि जिस दिन सीएम शपथ लेंगे, उस दिन सिरसा में दिवाली मनाई जाएगी। सिरसा 2 दिवाली मनाने जा रहा है। चुनाव के दौरान जिन अधिकारियों व कर्मचारियों ने गड़बड़ी की, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। कांडा ने कहा कि कांग्रेस की लहर के नाम पर मतदाताओं को गुमराह किया गया। अब समय बताएगा कि कौन क्या करता है।
सिरसा से जीते सेतिया पर निशाना- कहा-3 माह बाद दरी पर बैठेगा सिरसा से जीते गोकुल सेतिया का नाम लिए बिना गोपाल कांडा ने कहा कि सिरसा में जिसने इलेक्शन जीता है। तीन महीने बाद दरी पर बैठेगा। जिस व्यक्ति की जो सोच होती है, वो वही करता है। गोपाल कांडा ने कहा कि एसपी और डीसी के दफ्तर के आगे नए विधायक जल्द दरी बिछाकर धरना देंगे।