Jind News: जींद जिले के उचाना क्षेत्र में आपसी कहासुनी में युवक को मारी गोली, दो गिरफ्तार
Jind News: जींद जिले के उचाना कलां में युवकों के बीच हुई आपसी तकरार इतनी बढ़ गई कि साहिल को गोली तक मार दी। गोली लगने से साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए हिसार के प्राइवेट क्लीनिक में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने साहिल के भाई सुमित की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत सात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार भी कर लिया है।
सुमित ने बताया कि 31 अक्टूबर की देर रात उसेक भाई साहिल के साथ कई युवकों ने मारपीट करने के बाद गोली मार दी। उचाना के नागरिक अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया लेकिन बाद में हालत बिगड़ने पर रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। घायल युवक को पीजीआई रोहतक से निजी अस्पताल हिसार में दाखिल करवाया।
सुमित ने बताया कि उसका भाई दीवाली की देर रात को अपने दोस्तों के साथ घर से बाहर था तो घर आते समय कुछ युवकों ने उसका रास्ता घेर लिया। जब उसके भाई साहिल ने उन युवकों का विरोध किया तो युवकों ने उसके साथ मारपीट करने के बाद उस पर गोली चला दी। गोली लगने से साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली चलने की आवाज सुनी तो परिवार के लोग घर से बाहर निकले।
परिवार वालों को आते देख आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस चौकी इंचार्ज चंद्रपाल ने बताया कि गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी सचिन, सोमबीर को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। सुमित की शिकायत पर सचिन, सोमबीर, रोहिल, सागर, कर्ण, मनीष, नीरज के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
जिले के किलाजफरगढ़ गांव में घर से नगदी और गहने चोरी, मामला दर्ज
जींद जिले के जुलाना क्षेत्र के किलाजफरगढ़ गांव में घर से नगदी और गहने चोरी हो गए। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किलाजफरगढ़ गांव निवासी नीरज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 6 साल से परिवार के साथ कुरूक्षेत्र रहता है। वह 18 अक्तुबर को घर से गया था। जब वह 30 अक्तुबर को वापस आया तो घर का ताला टूटा हुआ था।घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर में रखे 18 हजार की नगदी और 2 सोने की अंगूठी चोरी मिली। काफी तलाश के बावजूद कोई सुराग नही लगा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।