Jind News: रूट्स फाउंडेशन संस्था ने किसानों को पराली प्रबंधन बारे किया जागरुक

Jind News: जींद जिले में रूट्स फाउंडेशन और केकेबीएम सोसाइटी की चंबल फर्टिलाइजर के सहयोग से गुरुवार को अलेवा गांव में जिला स्तरीय किसान गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में 250 से अधिक किसानों ने भाग लिया, जिसमें कृषि विभाग की तरफ से AAE से जेई प्रदीप कुमार, ADO गौरव जी, ADO बिलु धारा, BTM अनीश कुमार ने शिरकत की ।
किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के इनसिटू और एक्सिटू के बारे मे लोगों को बताया एवम यांत्रिकी पर राज्य और केंद्र सरकार द्वारा प्रदान की जा रही विभिन्न योजनाओं और प्रोत्साहनों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कृषि अवशेष प्रबंधन के लिए उपलब्ध मशीनों के कार्यों का भी बारीकी से वर्णन किया। भूमि परियोजना हरियाणा के 120 गांवों को कवर करेगी, जिसमें फतेहाबाद, जींद , सोनीपत, और हिसार शामिल हैं।
रूट्स फाउंडेशन से साहिल शर्मा ने चंबल फर्टिलाइजर के इस परियोजना में योगदान के लिए स्वागत किया और किसानों को परियोजना के उद्देश्यों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना पराली जलाने की समस्या को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
इस कार्यक्रम में जूनियर इंजीनियर कृषि प्रदीप कुमार जी ने किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन यांत्रिकी पर राज्य और केंद्र सरकार द्वारा प्रदान की जा रही विभिन्न योजनाओं और प्रोत्साहनों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कृषि अवशेष प्रबंधन के लिए उपलब्ध मशीनों के कार्यों का भी बारीकी से वर्णन किया।
श्री महेंद्र गौरा ने बताया की चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड* के द्वारा कृषि को सुगम व् आय बढ़ाने के सभी पहलुओं पर काम करने को अग्रसर है |
यह कार्यक्रम न केवल किसानों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह हरियाणा में पराली जलाने की समस्याओं को समाप्त करने की दिशा में एक ठोस कदम है। रूट्स फाउंडेशन और चंबल फर्टिलाइजर की यह साझेदारी कृषि क्षेत्र में स्थायी परिवर्तन लाने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में जींद जिले के कई प्रगतिशील किसानों, किसान उत्पादक संगठनों, कस्टम हायरिंग सेंटर और विभिन्न सरकारी अधिकारियों ने भाग लिया |
गोष्ठी की समाप्ति पर सरपंच राजबीर सिंह व संस्था द्वारा प्रगतिशील किसानों को निशुल्क पौधे बांटें गए |