OpsBreaking

Jind News: सिंचाई कर्मी को आनलाइन टास्क को झांसा देकर लगाया 6.48 लाख ठगे,आनलाइन होटल देख कर स्टार देने पर मुनाफे का दिया था झांसा

Jind News: सिंचाई कर्मी को आनलाइन टास्क को झांसा देकर लगाया 6.48 लाख ठगे,आनलाइन होटल देख कर स्टार देने पर मुनाफे का दिया था झांसा
 
jind news

Jind News: जींद में साइबर थाना पुलिस ने आॅनलाइन टास्क पूरा करने पर अच्छा मुनाफा दिखा सिंचाई विभाग कर्मी को छह लाख 48 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव टीटोखेड़ी निवासी नीरज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सिंचाई विभाग में डयूटीरत है। गत 29 सितंबर को उसके व्हाट्सअप पर संदेश आया। जिसमें आॅनलाइन टास्क पूरा करने पर अच्छे मुनाफा बताया गया था। फिर उसे लिंक भेज कर गूगल मैप से होटलों को फाइव स्टार देने के लिए कहा गया।

जब उसने लिंक खोला तो एक वेबसाइट खुली। जिसके साथ उसकी आईडी भी बन गई। फिर उसे खाते मे पाच हजार रुपये कराने पर डबल होने के बारे मे बताया गया। हर बाद उसकी राशि बढाई हुई दिखाई गई। टास्क पूरा होने पर उसे साढे 13 हजार रुपये जमा कराने के लिए कहा गया। जिसके बाद आरोपित कोई न कोई बहाना बना तथा टास्क देकर राशि को जमा करवाते रहे।

गत 11 अक्टूबर तक उसने छह लाख 48 हजार रुपये आरोपितों के खाते में जमा करवा दिए। बावजूद इसके उसकी राशि नही निकली। जबकि डिमांड बढ़ती रही। साइबर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओ के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।