Jind Crime: ई-रिक्शा ने मारी टक्कर, महिला की मौत, पुलिस ने अज्ञात ई-रिक्शा चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला
Jind Crime: जींद शहर के पटियाला चौक पर ई-रिक्शा की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसकी रोहतक पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर अज्ञात ई-रिक्शा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पटियाला चौक स्थित श्याम नगर निवासी चिराग बजाज ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पुंडरी गांव में किराना की दुकान है। गत 28 अक्टूबर को सुबह लगभग साढ़े 11 बजे वह और उसकी मां बाला रानी को साथ लेकर बैंक में पैसे जमा करवाने के लिए जा रहे थे। जब वे दोनों पटियाला चौक पर पहुंचे तो ई-रिक्शा चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाते हुए सीधी टक्कर उसकी मां बाला रानी को मारी। जिसमें उसकी मां टक्कर लगने के कारण सडक पर गिर गई और घायल हो गई। ई रिक्शा चालक टक्कर मारकर मौके से भाग गया। उसकी मां को इलाज के लिए पीजीआई रोहतक ले आया। दो नवंबर को इलाज के दौरान उसकी मां की मौत हो गई। जांच अधिकारी एसआई पवन कुमार ने कहा कि पुलिस ने अज्ञात ई रिक्शा चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला के साथ दुष्कर्म किया
पुलिस ने एक युवक के खिलाफ दर्ज किया मामला
जींद जिले के उचाना थाना क्षेत्र के तहत एक महिला के साथ तीन साल तक दुष्कर्म करने और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने पर उचाना थाना पुलिस ने एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
शनिवार को उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि दनौदा गांव निवासी मनोज ने तीन साल पहले उनकी जमीन को ठेके पर लिया था। खेती के दौरान उनकी मनोज के साथ जान-पहचान हो गई। उसकी मनोज के साथ बातचीत होने लगी। एक दिन खेत में मनोज ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। वह लोकलाज के डर से चुप रही। इसके बाद मनोज उसे धमकी देते हुए लगातार तीन साल तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जिस पर उसने पुलिस को शिकायत दी। उचाना थाना पुलिस ने मनोज के खिलाफ रेप, धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
दूध लेने निकली युवती संदिग्ध हालात में गायब
जींद शहर में सैनी मौहल्ला घर से दूध लेने के लिए निकली युवती के संदिग्ध हालात में गायब होने पर शहर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सैनी मोहल्ला निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी घर से दूध लेने के निकली थी। जिसके बाद वह घर वापस नही लौटी। तलाशने तथा पूछताछ करने पर उसकी बेटी का कोई सुराग नही लगा। शहर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।