OpsBreaking

ब्राह्मणवास गांव में इंडोर जिम का किया उद्घाटन भाजपा सरकार के चलते विकास कार्यों की नहीं रहेगी कोई कमी : सतीश शर्मा

ब्राह्मणवास गांव में इंडोर जिम का किया उद्घाटन भाजपा सरकार के चलते विकास कार्यों की नहीं रहेगी कोई कमी : सतीश शर्मा
 
भाजपा सरकार

क्षेत्र के ब्राह्मणवास गांव में इंडोर जिम का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गांव की सरपंच गीता देवी ने की। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। मंडल अध्यक्ष सतीश शर्मा ने इंडोर जिम का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए सतीश शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार के चलते विकास कार्यों की कोई कमी नहीं रहेगी। भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास नीति के तहत हर वर्ग का एक समान विकास करवा रही है। पिछली सरकारों ने जहां एक तरफ जुलाना हलके की अनदेखी की वही भाजपा की सरकार बनते ही जुलाना में विकास कार्यों की गंगा बहने लगी। उन्होंने कहा कि सरकार गांवों का विकास भी शहरों की तर्ज पर करवा रही है। इस मौके पर राहूल, एबीपीओ अनिल कुमार, ग्राम सचिव संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।