OpsBreaking

हरियाणा में 2 महीने के अंदर बीपीएल परिवार 2.34 लाख बढे अब कुल 51 लाख से ज्यादा

हरियाणा में 2 महीने के अंदर बीपीएल परिवार 2.34 लाख बढे अब कुल 51 लाख से ज्यादा
 
BPL families increased

haryana प्रदेश में गरीब परिवारों का आंकड़ा 51 लाख पार हो गया है। सितंबर-अक्टूबर में 2.34 लाख नए बीपीएल कार्ड बने हैं। अब 1.98 करोड़ लोग बीपीएल के दायरे में आ गए हैं। हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण (एचपीपीए) के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला का कहना है कि बीपीएल कार्ड बनने से 1.98 करोड़ लोग आयुष्मान योजना के लाभार्थी बन गए हैं। अब प्रदेश में 51 लाख 72 हजार 267 बीपीएल कार्ड हैं। 2,92,847 गुलाबी कार्ड हैं, जिनमें 10 लाख 14,825 लाभार्थी हैं। 48,79,420 पीले कार्ड हैं, जिनमें 1 करोड़ 88 लाख 76 हजार 139 लाभार्थी हैं। उन्होंने कहा कि सीएम की तरफ से सभी अधिकारियों को स्पष्ट आदेश हैं कि अंत्योदय योजनाओं में कोई कर्मचारी लापरवाही करेगा तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

हरियाणा में किस जिले में कितने बीपीएल कार्ड की हुई बढ़ोतरी। 

अम्बाला 11,295

भिवानी 8,875

दादरी 3,644

फरीदाबाद 14,332

फतेहाबाद 7,033

गुरुग्राम 15,771

हिसार 14,873

झज्जर 8,753

जींद 11,884

कैथल 10,322

करनाल 17,219

कुरुक्षेत्र 9,454

महेंद्रगढ़ 7,454

मेवात 9,276

पलवल 9,190

पंचकूला 5,410

पानीपत 13,375

रेवाड़ी 6,916

रोहतक 7,787

सिरसा 12,801

सोनीपत 12,481

यमुनानगर 15,959