हरियाणा में दशहरे के दिन परिवार के साथ घटी अनहोनीं, 3 बच्चों समेत एक ही फैमली के 8 लोगों की मौत

Haryana News: हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जहां एक परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई। अधिक जानकरी के लिए बता दे की हरियाणा के कैथल में दशहरे के दिन एक ऑल्टो कार मुंदड़ी नहर में डूब गई। कार सवार 8 लोगों की मौत हो गई है। जिसमे 3 बच्चे भी शामिल थे। खबर जान पुरे गांव दुःख की लहर दौड़ गई।
मिली जानकारी के अनुसार बता दे की मृतकों में 3 बच्चे, 3 महिलाएं और एक युवक भी शामिल हैं। सभी मृतक एक ही परिवार के हैं। वे कैथल के गांव डीग के रहने वाले थे।
पूंडरी की ओर जा रहा था परिवार
शनिवार सुबह परिवार ऑल्टो कार में सवार होकर पूंडरी की ओर जा रहा था। इसी दौरान जब वे मुंदड़ी पहुंचे तो उनकी कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई।
काफी मशक्कत के बाद कार को बाहर निकाला
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जब ग्रामीणों ने कार को नहर में गिरते देखा तो वे मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद कार को बाहर निकाला गया।
कार में सवार सभी लोगों को अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।
मरने वालों की संख्या 8 है, जिनमें से सात के शव मिल चुके हैं। 15 वर्षीय लड़की का शव अभी तक नहीं मिला है अंदाजा लगया जा रहा है की शव नहर के पानी में तेर के आगे चला गया है, कार चला रहा ड्राइवर फिलहाल बच गया है और कुंडली अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
परिवार वालों ने बताया कि एक ही परिवार के 9 सदस्य दहशरे के दिन सुबह कैथल के गांव गुहणा में गुरु रविदास मंदिर में माथा टेकने जा रहे थे। वे सुबह करीब साढ़े आठ बजे घर से निकले थे। वहीँ पुरे गाँव के साथ इलाके में खबर जान शोक की लहर दौड़ गई है।