OpsBreaking

Haryana roadways: दिल्ली चंडीगढ़ सहित सिरसा बस डिपो से 21 चक्कर लगाएगी बस, एक सप्ताह से बंद पहली बस फिर से रवाना

Haryana roadways: दिल्ली चंडीगढ़ सहित सिरसा बस डिपो से 21 चक्कर लगाएगी बस, एक सप्ताह से बंद पहली बस फिर से रवाना
 
Haryana roadways

Haryana roadways:बिजली, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज कल 29 नवंबर को जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करने सिरसा आएंगे। जिससे परिवहन विभाग अलर्ट मोड में है।

बस चालक- परिचालकों की छुट्टियां रद्द

की हैं। इतना ही नहीं बुधवार को लोकल व दिल्ली- चंडीगढ़ के समस्त मागों पर बसें चलाई गईं। जबकि दो दिन पहले तक 4 दिल्ली, दो से तीन चंडीगढ़ और 16 से ज्यादा लोकल सहित डिपो की बसों के लगभग 25 फेरे मिस रहते थे। इतना ही नहीं एक सप्ताह से थमीं अलसुबह 2:20 बजे चंडीगढ़ के लिए रवाना होने वाली बस के संचालन से यात्रियों ने राहत की सांस ली। परिवहन एवं श्रम मंत्री के आने की आहट से बस स्टैंड में युद्धस्तर पर छोटी-छोटी समस्याओं को दूर करने का काम तेज हो चुका है। अड्डा परिसर की दीवारों और फर्श के सुधारीकरण का कार्य जोरों पर है।

भवन की मरम्मत, साफ- सफाई करवाने और पाकों में मिट्टी डलवाने के साथ- साथ बस अड्डा के निकासी द्वार में गहरे गड्डों को समतल कर दुरूस्त किया जा रहा है। जहां वर्षों से खस्ता हाल परिसर के गेट परेशानी का सबब बने थे। मामूली बारिश में जलभराव की स्थिति रहती। वहीं टूटा फर्श बस अड्डा परिसर में जाम का कारण बनता था।

दिल्ली के अलावा मिस नहीं हुए बस के टाइम 

डिपो की बसों के फेरे मिस न होने से यात्रियों ने राहत की सांस ली है। बुधवार को 110 मागों की समस्त बसों ने फेरे लगाए। हालांकि दिल्ली के कुछ टाइम मिस थे। बीते 19 नवंबर से अलसुबह सिरसा से चंडीगढ़ जाने वाली पहली बस बंद थी। जिसका बुधवार को पुनः संचालन हो गया। वहीं 4 फ्लाइंग टीमें प्रतिदिन 45 से 50 बसों की चेकिंग कर रही हैं। जिनमें बिना टिकट यात्रियों को जुर्माना लगाया जा रहा है।

व्यव्स्था की गई सुचारू : जीएम

बस अड्डा परिसर में साफ-सफाई और सुधारीकरण के निर्देश दिए हैं। बसों के समस्त फेरे बहाल किए जाने के हरसंभव प्रयास जारी हैं। सुबह चंडीगढ़ को जाने वाली पहली बस बंद रहने बारे जानकारी नहीं, इसकी जांच करवाएंगे।" - अजय सिंह, जीएम रोडवेज डिपो सिरसा।