OpsBreaking

Haryana Rain Alert: हरियाणा के इन जिलों में आज बरसेंगे मेघा, IMD ने जारी किया अलर्ट 

देखें मौसम का पूर्वानुमान 
 
haryana ,rain ,rain alert ,weather ,monsoon ,temperature ,मौसम विभाग,मौसम समाचार,मौसम खबर,मौसम की जानकारी,haryana monsoon ,monsoon in haryana ,haryana rain ,haryana rain alert ,rain In haryana ,haryana monsoon updates ,हिंदी न्यूज़, हरियाणा के इन जिलों में आज बरसेंगे मेघा, IMD ने जारी किया अलर्ट ,haryana weather forecast ,haryana weather update ,haryana weather news ,today haryana weather ,आज हरियाणा का मौसम,haryana mausam Update ,haryana ka mausam ,kya aaj barish hogi ,barish kab hogi ,हरियाणा ,हरियाणा वेदर अपडेट,हरियाणा के मौसम का हाल

Haryana Weather Forecast: हरियाणा में मानसून सक्रिय है, रुक रुक कर एक्टिव हो रहा है। यह दो और दिनों तक सक्रिय रहेगा। इसके बाद बारिश कम हो जाएगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आज हरियाणा के कई शहरों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। इसलिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, पंचकुला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पलवल, सोनीपत, पानीपत, फरीदाबाद, रोहतक में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।

हवा में नमीः 
राज्य में हवा में नमी बनी रहती है। लेकिन मानसून के लगातार कमजोर होने के कारण लोगों को आर्द्रता की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, जबकि मानसून के फिर से एक्टिव होने के कारण बारिश फिर से शुरू होने की संभावना है। जुलाई में कम बारिश के बाद अब अगस्त में सामान्य से अधिक बारिश हुई। वहीं, सितंबर में अब तक अच्छी बारिश देखी गई है।

आज बारिश की संभावना:
राज्य में आज यानी कि 14 सितंबर को बारिश की संभावना है। हरियाणा में 17 सितंबर तक मौसम सामान्य रूप से परिवर्तनशील रहने की संभावना है। राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश की गतिविधि बढ़ने की संभावना है। 14 सितंबर को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। 15 सितंबर से वर्षा गतिविधि में कमी और तापमान में मामूली वृद्धि होने की संभावना है।