OpsBreaking

हरियाणा पुलिस में एसआई लगवाने के नाम पर 5 लाख की धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा पुलिस में एसआई लगवाने के नाम पर 5 लाख की धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार
 
crim news
क्षेत्र के शामलो कलां गांव से युवक को हरियाणा पुलिस में एसआई लगवाने के नाम पर 5 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शामलो कलां गांव निवासी प्रेम सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पाथरी गांव निवासी जगमेंद्र ने उससे उसके बेटे आषीश को हरियाणा पुलिस में एसआई लगवाने के नाम पर 20 लाख रुपए की मांग की। उसने 21 दिसंबर 2018 को 5 लाख रुपए दे दिए। बाकी की रकम लिस्ट लगने के बाद लेगा। कुछ महिनों बाद जब लिस्ट लगी तो उसके बेटे का नाम लिस्ट में नही आया तो उसने दिए हुए रुपए मांगे तो जगमेंद्र ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ 19 मार्च 2024 को मामला दर्ज किया था। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बॉक्स
पुलिस को शिकायत मिली थी कि शामलो कलां गांव निवासी युवक को हरियाणा पुलिस में एसआई लगवाने के नाम पर एक आरोपी ने 5 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया था। मामले की जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।