OpsBreaking

Haryana News: यमुनानगर में बाप और बेटी के रिश्ते हुए तार-तार, गोद ली हुई बेटी के साथ बाप ने की शर्मनाक हरकत

Haryana News: यमुनानगर में बाप और बेटी के रिश्ते हुए तार-तार, गोद ली हुई बेटी के साथ बाप ने की शर्मनाक हरकत
 
haryana news f

Haryana News: यमुनानगर में गोद ली हुई तीन वर्षीय बेटी के साथ पिता पर ही अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। आरोप उसकी पत्नी ने ही लगाया है। आरोपित के विरुद्ध एक सप्ताह पहले साढौरा थाना में रिश्तेदार महिला से दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में भी केस दर्ज हुआ है। अब उसकी पत्नी की शिकायत पर बच्ची से अश्लील हरकत के आरोप में महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महिला ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2019 में मनदीप के साथ हुई थी। इस शादी से उनके पास बच्चा नहीं हो रहा था। जिस पर उन्होंने अपने जानकार की बेटी को गोद ले लिया जो अब तीन वर्ष की है। इस बीच वर्ष 2022 में बेटा भी पैदा हो गया। आरोप है कि पति नशे का आदी है। वह गलत हरकतें करता था। जिसकी वजह से विवाद रहता था। उसके विरुद्ध साढौरा थाना में केस दर्ज कराया। वहीं उसने मकान पर कब्जे को लेकर कोर्ट में दावा डाल दिया। जिसके बाद दोनों पुलिस को दी शिकायत में पक्षों के बीच बातचीत हुई

और राजीनामा हो गया। जिसके बाद अपने पति व दोनों बच्चों के साथ अलग मकान में रहने लगी। आरोप है कि पति गोद ली बेटी पर गलत नजर रखता। उसके साथ अश्लील हरकत करता था। जब उसका विरोध किया तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोप है कि एक दिन भाभी घर पर आई तो पति ने उसके साथ भी गलत काम का प्रयास किया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की जांच की। उस बारे में भी साढौरा थाना में केस दर्ज कराया गया।