OpsBreaking

Haryana News: हरियाणा की अनाज मंडियों में धान की खरीदारी ना होने से किसान हो रहे परेशान, सरकार से की समस्याओं के समाधान की मांग

Haryana News: हरियाणा की अनाज मंडियों में धान की खरीदारी ना होने से किसान हो रहे परेशान, सरकार से की समस्याओं के समाधान की मांग
 
Haryana News Farmers

Haryana News: हरियाणा प्रदेश के अंदर लगभग सभी जिलों की अनाज मंडियों में किसानों की धान की फसल पहुंचनी शुरू हो चुकी है। प्रदेश केंद्र शुरुआती दौर में ही अनाज मंडिया धान की फसल से लबालब नजर आ रही है। अब धान की फसल की खरीद न होने पर किसान परेशान और बेबस नजर आ रहा है। किसानों का मानना है कि पिछले कई दिनों से धान की खरीद न होने के चलते प्रदेश के लगभग हर जिले में किसान परेशान हैं। हरियाणा प्रदेश के जींद जिले की बात करें तो इस जिले में धान की खरीद ना होने से किसान काफी परेशान हैं। किसानों ने सरकार से धान की फसल की खरीद हेतु उचित उपाय करने की मांग की है। 

नवनियुक्त विधायक किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु पहुंचे अनाज मंडियों में

हरियाणा प्रदेश में एक तरफ किसान भाई धान की फसल की खरीद न होने के चलते परेशान नजर आ रहे हैं वहीं दूसरी तरफ हाल ही में प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में 48 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत में आई भारतीय जनता पार्टी के विधायक किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु अनाज मंडियों में पहुंचने लगे हैं। नवनियुक्त विधायकों ने किसानों को अनाज मंडी में पहुंचकर समस्याओं के समाधान होने और धान की फसल उचित रेट पर खरीदने का आश्वासन दिया है। 


उचाना की अनाज मंडी में पहुंचकर नवनियुक्त विधायक देवेंद्र अत्री ने किसानों को दिया आश्वासन 


जींद जिले के उचाना हलके की अलेवा अनाज मंडी में जाकर उचाना से नवनियुक्त विधायक देवेन्द्र अत्री ने जीरी (धान) की खरीद का जायजा लिया और अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि किसान के दाने-दाने की MSP पर खरीद सुनिश्चित होनी चाहिए। मंडी आने वाले किसानों को किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। साथ ही जल्द से जल्द उठान भी सुनिश्चित करें। हरियाणा में उगने वाली हर फसल को MSP पर खरीदने का संकल्प हर हाल में पूरा हो। किसान-कल्याण हमारी सरकार की प्राथमिकताओं में सर्वोच्च है। उनहोंने कहा कि डबल इंजन सरकार हरियाणा, उचाना को विकास के पथ पर लेकर जाएगी।

जो-जो वायदा किया हैं हर उस वायदे को पूरा करने का काम करूंगा । विकसित उचाना की सोच के तहत उचाना में विकास‌ की रफ़्तार बढेगी। साधारण परिवार के बेटे को जो जीत दे‌ने का काम किया हैं उसका अहसान वो सारी उम्र नहीं उतार पाएंगे । भाजपा ने जो कहा है उसे करती है हरियाणा में बिना पर्ची बिना खर्ची नौकरी देकर नया इतिहास बनाने का काम‌‌ किया है।  आज गरीब परिवार का बेटा पढ़ लिखकर बड़ा अफसर लग सकता है। आज का युवा जागरुक हो चुका है उसने साबित किया गया है कि वह किसी के बहकावे में नहीं आएगा। भाजपा को पूर्ण बहुमत देकर जो काम भाजपा कर रही है उस पर मोहर लगाने का काम मतदाताओं ने किया है।