OpsBreaking

Haryana News: हरियाणा में डेंगू से 3 लोगों की मौत, अभी तक मिल चुके 2437 केस, प्रदेश में लगातार बेकाबू हो रहा डेंगू

Haryana News: हरियाणा में डेंगू से 3 लोगों की मौत, अभी तक मिल चुके 2437 केस, प्रदेश में लगातार बेकाबू हो रहा डेंगू
 
हरियाणा में डेंगू

Haryana News: हरियाणा में डेंगू के केस लगातार बढ़ रहे हैं। पूरे प्रदेश से अभी तक 2437 केस सामने आ चुके हैं। यही नहीं तीन लोगों की डेंगू के डंक से जान भी चले गई है। सबसे ज्यादा हालात पंचकूला में बेकाबू होते दिख रहे हैं। यहां से अभी तक कुल 981 केस सामने आ चुके हैं। पंचकूला अस्पताल में भी स्वास्थ्य सेवाओं का अभाव नजर आ रहा है। पिछले साल अभी तक प्रदेश में 5024 केस सामने आए थे जबकि थे। वहीं अभी तक मलेरिया के 173 और चिकनगुनिया के 18 केस मिल चुके हैं। हालांकि इस स्थिति पर काबू पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार नजर बनाए हुए हैं, लेकिन डेंगू के बढ़ते केसों ने अधिकारियों की नींद उड़ा रखी है। प्रदेश के सात जिले काफी ज्यादा प्रभावित हुए हैं। पंचकूला, गुरुग्राम, करनाल, रेवाड़ी, सोनीपत, फरीदाबाद और हिसार शामिल है।

पंचकूला में डेंगू के डराने वाले आंकड़े आ रहे हैं सामने


आंकड़ों की बात करें तो पिछले साल पूरे प्रदेश में डेंगू के 15 अक्तूबर तक 5024 केस मिले थे जबकि इस साल अभी तक 2437 केस मिले हैं। मगर पिछले साल पंचकूला में डेंगू के 388 केस सामने आए थे, जिनकी संख्या इस बार बढकर 981 तक पहुंच गई है जबकि तीन लोगों की जान भी चले गई है। पंचकूला जैसे सुरक्षित और बेहतर शहर में लगातार बढ़ रहे डेंगू केसों ने प्रशासन को भी हरकत में डाल रखा है। सिविल अस्पताल पंचकूला में भी डेंगू पर सही तरीके से रोक लगाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। एक बेड पर तीन-तीन रोगियों को दाखिल कर दिया जाता है। पूछने पर स्टॉफ की तरफ से बेड कम होने की बात कहकर जिम्मेदारी से पल्ला
झाड़ लिया जाता है। वरिष्ठ अधिकारी भी इस संबंध में स्थिति स्पष्ट करने का प्रयास नहीं करते।

इन जिलों से इतने केस आ चुके सामने

अभी तक डेंगू के पूरे प्रदेश से 2437 केस सामने आ चुके हैं। पंचकूला में तीन लोगों की मच्छर के काटने से मौत भी हो चुकी है। अभी तक अंबाला से 23, भिवानी से 32, चरखी दादरी से 34, फरीदाबाद से 85, फतेहाबाद से 30, गुरुग्राम से 117, हिसार से 252, झज्जर से 48, जींद से 45, कैथल से 10, करनाल से 148, कुरुक्षेत्र से 68, महेंद्रगढ़ से 11, नूह से 11, पलवल से 16, पंचकूला से 981, पानीपत से 108, रेवाड़ी से 132, रोहतक से 57, सिरसा से 38, सोनीपत से 137 और यमुनानगर से 54 केस सामने आ चुके हैं।

मच्छरों का लारवा मिलने
पर 77257 मकान मालिकों को नोटिस जारी

घर-घर स्रोत कटौती गतिविधियां अर्थात मच्छरों की पहचान और उन्मूलन प्रजनन स्त्रोत क्रियान्वित किए जा रहे हैं। 30 सितंबर तक कुल 31234598 घरों का दौरा किया जा चुका है। 147116 घरों में लारवा पाया गया। राज्य में नगर पालिका उपनियम लागू है। जिसके तहत 15 सितंबर तक 77257 मकान मालिकों को मच्छरों का लारवा मिलने पर नोटिस जारी किए गए।