OpsBreaking

Haryana: हरियाणा में 33 आईपीएस, 3 एचपीएस का तबादला,10 जिलों के एसपी बदले

Haryana: हरियाणा में 33 आईपीएस, 3 एचपीएस का तबादला,10 जिलों के एसपी बदले
 
हरियाणा में 33 आईपीएस, 3 एचपीएस का तबादला,10 जिलों के एसपी बदले

विधानसभा चुनाव के बाद पुलिस प्रशासन में पहली बार बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने दिवाली की पूर्व संध्या पर बुधवार को 33 आईपीएस और 3 एचपीएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए।

10 जिलों के एसपी भी बदले गए हैं। इनमें वह एसपी भी शामिल हैं, जिन्हें महिला पुलिसकर्मियों के यौन शोषण मामले की जांच पूरी होने तक हटाने के लिए राज्य महिला आयोग ने सीएम व मुख्य सचिव को एक दिन पहले पत्र लिखा था। उन्हें अम्बाला में एसपी रेलवे लगाया गया है। नरेंद्र बिजारनियां को भिवानी से रोहतक भेजा गया है। हिसार की जिम्मेदारी शशांक सावन को मिली है। गंगाराम पूनिया को एक बार फिर करनाल का एसपी लगाया है।

कौशल की तरह आज घर बैठे रिटायर हो जाएंगे मुख्य सचिव प्रसाद

मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद गुरुवार को दिवाली के दिन ही रिटायर हो जाएंगे। इनसे पहले संजीव कौशल भी छुट्टी के दिन ही घर बैठे रिटायर हुए थे। 1988 बैच के प्रसाद आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं। 1989 बैच के सीनियर आईएएस विवेक जोशी का मुख्य सचिव बनना तय है। वे केंद्र से मूल कैडर हरियाणा
में वापसी कर रहे हैं। वहीं, केंद्र में प्रति नियुक्ति के आदेश होने के बाद एसीएस रैंक के आईएएस वी. उमाशंकर को रिलीव कर दिया है। वे सीएम के प्रधान सचिव के पद पर थे। सीएम के प्रधान सचिव के लिए सबसे आगे अरुण गुप्ता का नाम बताया जा रहा है। इनके अलावा विजयेंद्र सिंह के नाम की भी चर्चा है।


2 डीजीपी व 4 एडीजीपी रैंक पर प्रमोट

एडीजीपी से डीजीपी रैंक पर पदोन्नत हुए ओपी सिंह को पहले की तरह एचपीएचसी एमडी के पद पर ही रखा है। अजय सिंह को पदोन्नति के बाद डीजी ह्यूमन राइट्स एंड लिटिगेशन लगाया गया है। आईजी से एडीजीपी रैंक में आए विकास अरोड़ा को गुरुग्राम का पुलिस कमिश्नर ही बनाए रखा है। सौरभ सिंह को आईजी सिक्योरिटी से एडीजीपी साउथ रेंज रेवाड़ी लगाया है। आदेशों के अनुसार, साउथ रेंज रेवाड़ी में ही राजेंद्र कुमार को भी लगाया है। हरदीप सिंह दून को पदोन्नति के बाद एडीजीपी टेली कम्यूनिकेशन लगाया है। उनके पास ट्रैफिक एंड हाइवे का भी चार्ज रहेगा। वहीं, एसपी एसीबी कुशल पाल सिंह को डीसीपी बल्लभगढ़ लगाया है। डीसीपी ट्रैफिक फरीदाबाद ऊषा देवी को डीसीपी सेंट्रल फरीदाबाद और डीसीपी बल्लभगढ़ अनिल कुमार को एसपी एसीबी बनाया है।